फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Vasant Utsav: Cultural programs with flowers organized Sama, Rangoli, Painting, Mehndi and Comedy Poetry Conference

वसंत उत्सव : फूलों संग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी और हास्य कवि सम्मेलन का किया आयोजन

Sun, 13 Mar 2022 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vasant Utsav: Cultural programs with flowers organized Sama, Rangoli, Painting, Mehndi and Comedy Poetry Conference
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में शनिवार को स्प्रिंग फेस्टिवल के पहले दिन मनोरंजन और प्रतिभा का संगम नजर आया। फेस्टिवल में रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, नृत्य और गायन का अलग-अलग आयु वर्गों मेें प्रतियोगिताएं कराई गईं। स्कूली बच्चों ने भी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। गतका पार्टी ने भी अपने करतब दिखाए। बीन की धुन पर लोगों ने नागिन डांस भी किया।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सेक्टर-7 के डीसी मॉडल स्कूल की छात्रा सेजल, सिमरन और अंबिका रिदिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी, खुशप्रीत कौर, निमरत कौर और मौर्या चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर-7 से कनव, कशिश और स्टेला ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर ब्लू बर्ड्स स्कूल सेक्टर-16 से तृषा सैनी, अभिशक्ता गौतम, रोशनी गुप्ता और दीक्षा गुप्ता रही। ओपन वर्ग में 915/16 निवासी दृष्टि वोहरा और महक वोहरा प्रथम रहीं। दूसरे नंबर पर 822 बटलाना पंजाब निवासी काव्या और दिव्या रही।
विज्ञापन

एनवायरमेंटल क्विज वर्ग-1 में डीसी मॉडल स्कूल, सेक्टर-7 प्रथम और सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला द्वितीय रहे। वर्ग-2 में चमनलाल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 प्रथम और डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर-7 द्वितीय रहा। पेंटिंग प्रतियोगिता के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 की आराध्या और भवन विद्यालय सेक्टर-5 की शिवधा पहले स्थान पर रहीं। हॉलमार्क पब्लिक स्कूल सेक्टर-15 की अमायरा दूसरे स्थान पर रही। 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल की दिविशा दास और पंचकूला की आकृति पहले स्थान पर रही। न्यू इंडिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 की दिशा दूसरे स्थान पर रही। ओपन वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल की दिव्या राणा पहले और इसी स्कूल की रिया अरोड़ा व लिटिल फ्लॉवर सेक्टर-14 पंचकूला के जय कौशिक दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 की प्रांजली चोपड़ा पहले और सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला का दर्श सलूजा दूसरे स्थान पर रहे। 10 साल से ऊपर आयु वर्ग में डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर-7 के तनिष्क कपूर प्रथम और सीएल डीएवी स्कूल सेक्टर-11 की समृद्धि प्रिया दूसरे स्थान पर रही।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता के 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर दो की जसमीत कौर प्रथम रही। सतलुज पब्लिक स्कूल से युसुफ जलील सिद्दकी और ब्लू बर्ड्स स्कूल सेक्टर-16 से अन्या दूसरे स्थान पर रहे। 10 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में डीसी मॉडल स्कूल से कनव पहले स्थान पर रहे। डीसी मॉडल स्कूल से भाविका और सतलुज पब्लिक स्कूल से शुभिका दूसरे स्थान पर रहे।
पॉट प्लांटिंग के 10 वर्ष आयु वर्ग में ब्लू बर्ड्स स्कूल से सौम्या चौहान पहले और सतलुज पब्लिक स्कूल से उत्सव दूसरे स्थान पर रहे। 11 से 18 वर्ष आयु वर्ग में डीसी मॉडल स्कूल की भाविका पहले और हॉलमार्क स्कूल की नंदिनी दूसरे स्थान पर रही। ओपन वर्ग में डीसी मॉडल स्कूल से हरमनदीप पहले और सतलुज पब्लिक स्कूल से चार्वी दूसरे स्थान पर रहे।
टैटू पेंटिंग के 10 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में प्रत्यक्ष पहले स्थान पर रहा। अग्रिमा सिंह और संपिता दूसरे स्थान पर रहे। 10 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में अक्षिता सिंह और अवनी गुप्ता पहले स्थान पर रही। सहज गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया। फेस पेंटिंग के 10 वर्ष आयु वर्ग में आध्या जगदेव ने पहला और कुनाल मुदगिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 10 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में नैना वर्मा ने पहला और फलक जौहर ने दूसरा स्थान हासिल किया। हास्य कवि सम्मेलन के 10 वर्ष आयु वर्ग में सतलुज पब्लिक स्कूल के आरव ठाकुर ने पहला और ब्लू बर्ड्स स्कूल की आराधिता ने दूसरा स्थान हासिल किया।

10 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में डीसी मॉडल स्कूल के हर्षित ने पहला और सीएल डीएवी सेक्टर-11 के अमूल्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता की ओपन वर्ग में पलक सोनी ने पहला और राज कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में डीसी मॉडल स्कूल की निवेदिता ने पहला और इसी स्कूल की अन्वी ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर कैटेगरी में डीसी मॉडल स्कूल की चांदनी ने पहला और सेंट सौपिंस स्कूल की रिधी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed