{"_id":"62742248b5c9431864208641","slug":"two-people-hanged-at-different-places-in-kalka-pkl-office-news-pkl4497351157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका में अलग-अलग जगह दो लोगों ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका में अलग-अलग जगह दो लोगों ने लगाया फंदा
विज्ञापन
कालका। शहर में अलग-अलग जगह पर रहने वाले दो लोगों की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में कुराड़ी मोहल्ले में रहने वाले ऑटो चालक राहुल ने बुधवार की रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल पिछले कुछ दिनों से किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहा था। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया है।
दूसरा मामला हंडिया मोहल्ले का है, यहां पर राजन कुमार ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी घरों में सफाई आदि का काम करती है। वह वीरवार को भी सुबह करीब 9 बजे अपने काम पर निकल गई थी। इस दौरान मृतक और उसका छोटा बच्चा घर पर ही मौजूद थे। करीब 12 बजे दोपहर को जब मृतक की पत्नी वापस आई तो उसने देखा कि उसका पति फंदे के लटका हुआ था। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एसडीएच कालका की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस इस मामले में धारा-174 की कार्रवाई कर रही है।