फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Two religious places demolished after heavy protests, action in MDC Sector-4 Chhota Bhainsa Tibba

परेशानीः भारी विरोध के बाद दो धार्मिक स्थल ध्वस्त, एमडीसी सेक्टर-4 छोटा भैंसा टिब्बा में की कार्रवाई

Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Two religious places demolished after heavy protests, action in MDC Sector-4 Chhota Bhainsa Tibba
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मंगलवार को माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 स्थित छोटा भैंसा टिब्बा में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भारी विरोध के बीच दो मंदिर को तोड़ करोड़ों की सरकारी जमीन को खाली करवा दिया। अतिक्रमण के खिलाफ सुबह 12 बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम पांच बजे तक जारी रही। विभागीय अधिकारियों को को जनता के विरोध के चलते कार्रवाई को तीन बार रोकना पड़ा। वहीं, जैसे ही विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली एसीपी उमेद सिंह, एमडीसी थाना प्रभारी दलीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध जता रहे लोगों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह पीछे नहीं हटें। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद कुछ लोगों ने अपने पैर पीछे खींच लिए।
विज्ञापन

एमडीसी सेक्टर-4 छोटा भैंसा टिब्बा में एचएसवीपी के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने यह कार्रवाई विभाग के संपदा अधिकारी राकेश संधु के नेतृत्व में की। वहीं, विभाग के एचडीओ राजवीर, जेई अमित, पटवारी राकेश सैनी, सुपरवाइजर मान सिंह मौजूद थे। संपदा अधिकारी राकेश संधु ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत छोटा भैंसा टिब्बा में अतिक्रमण को हटाया गया। यहां सरकारी जमीन पर बने एक हनुमान मंदिर, काली मंदिर को तोड़ा गया। इसके अलावा कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था उसे भी गिराया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन कार्रवाई चलती रही। उन्होंने बताया कि जमीन को खाली करवाकर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed