{"_id":"69ab184958b947484206c182","slug":"triple-murder-case-nandu-gang-shooter-vijay-gehlot-produced-in-court-questions-to-delhi-police-panchkula-news-c-87-1-pan1001-133756-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर केस: नंदू गैंग के शूटर विजय गहलोत को कोर्ट में किया पेश, दिल्ली पुलिस से सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर केस: नंदू गैंग के शूटर विजय गहलोत को कोर्ट में किया पेश, दिल्ली पुलिस से सवाल
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर के बुर्जकोटियां में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में नंदू गैंग के शूटर विजय गहलोत को दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल से पंचकूला अदालत में पेश किया। इस दौरान, अदालत ने दिल्ली पुलिस से कड़ा सवाल पूछा कि बिना अदालत के आदेश के आरोपी को तिहाड़ जेल से पंचकूला कोर्ट में किसकी अनुमति से पेश किया गया। अदालत ने कहा कि इस मामले में आरोपी को शारीरिक रूप से पेश करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।
कोर्ट ने आगे कहा, यदि आरोपी रास्ते में फरार हो जाता या उसके साथ कोई अनहोनी हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? अदालत ने स्पष्ट किया कि इस पूरे घटनाक्रम का जिक्र आदेश में किया जाएगा, ताकि दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी इस पर संज्ञान ले सकें। दिल्ली पुलिस ने अपनी सफाई में बताया कि आरोपी को तिहाड़ जेल के अधीक्षक के निर्देश पर अदालत में पेश किया गया था। मामले की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को निर्धारित की गई है, जब आरोपियों और गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
दिसंबर में हुआ था ट्रिपल मर्डर
22 दिसंबर 2024 की रात पिंजौर के बुर्जकोटियां स्थित सल्तनत लाउंज बार में कालू और साहिल नामक आरोपियों ने करीब 22 गोलियां चलाकर विक्की, तीरथ और निया की हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पुलिस ने मामले में करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस हत्या के मामले में दो मुख्य गवाह आंचल और आशीष हैं। आंचल के वकील ने फरवरी में अदालत में सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवेदन दिया था, जिस पर अदालत ने पंचकूला पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि, पंचकूला पुलिस ने इस मामले को गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया, क्योंकि आंचल गुरुग्राम में रहती हैं।