फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   transport minister sent invitation to roadways unions, prepare to talk

रोडवेज यूनियनों को साधने की तैयारी में परिवहन मंत्री, भेजा वार्ता का न्योता

Tue, 13 Apr 2021 09:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
transport minister sent invitation to roadways unions, prepare to talk
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने समय-समय पर आंदोलन का बिगुल बजाने वाली रोडवेज यूनियन को साधने की तैयारी कर ली है। निदेशक परिवहन विभाग ने 23 अप्रैल को 13 यूनियनों के 2-2 प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया है। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में होने वाली बैठक की अध्यक्षता खुद परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा करेंगे। बैठक में किलोमीटर स्कीम, स्टेज कैरिज स्कीम, वेतन विसंगतियों सहित अनेक मुद्दे उठेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन लंबे समय से सरकार से वार्ता के लिए प्रयासरत थी। अनेक बार मांग पत्र भी सौंपे गए, लेकिन परिवहन मंत्री ने एक के बजाय सभी यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया है। यूनियनों का आरोप है कि पूर्व में हुई बैठकों में मानी गई अनेक मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। इस बैठक का भी कोई ठोस नतीजा निकलने वाला नहीं। सरकार अपनी बात मनवाने के बाद कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है। इस बैठक के लिए भी परिवहन विभाग का कोई छुपा हुआ एजेंडा होगा। निदेशक परिवहन की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार बैठक 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होगी। कोरोना मानकों का पालन करते हुए सभी यूनियनों के 2-2 प्रतिनिधि ही बैठक में पहुंचें।
विज्ञापन

इनको दिया न्योता
बैठक के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रधान दलबीर किरमारा, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान इंद्र सिंह बधाना, विनोद शर्मा, जय भगवान कादयान, आजाद सिंह मलिक, नसीब जाखड़, कृष्ण कादयान, रमेश श्योकंद, बलवंत सिंह, अजमेर सिंह, हरिकृष्ण व प्रदीप दलाल को न्योता दिया गया है। बैठक में किन मांगों पर मुहर लगती है, अब उस पर निगाहें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed