{"_id":"685d828845f51a52560e2ad7","slug":"transport-minister-reached-prtc-head-office-discussed-on-improving-functioning-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8538-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: परिवहन मंत्री पहुंचे पीआरटीसी मुख्यालय, कामकाज बेहतर बनाने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: परिवहन मंत्री पहुंचे पीआरटीसी मुख्यालय, कामकाज बेहतर बनाने पर की चर्चा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर वीरवार को पटियाला में पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) के हेडआफिस पहुंचे। उन्होंने पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हड़ाणा के साथ कारपोरेशन का स्तर ऊंचा उठाने और उन्नत तकनीकों के माध्यम से कामकाज को और बेहतर बनाने पर लंबी विचार चर्चा की। इस दौरान कारपोरेशन के नवनियुक्त डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह विर्क को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण भी किया। इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसठ, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह झाड़वां, एमडी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, पटियाला मेयर कुंदन गोगिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
लालजीत सिंह भुल्लर ने नए डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह विर्क को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान और मान-सम्मान दिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी योग्यता के आधार पर स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। मंत्री ने कहा कि यह दौरा पंजाब में सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाने, बसों की गुणवत्ता सुधारने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के इरादे से किया गया था। उन्होंने पीआरटीसी की बसों, वर्कशॉप, टिकट बुकिंग सिस्टम और स्टाफ की सुविधाओं का निरीक्षण किया और अच्छे कार्य की सराहना भी की।
चेयरमैन रणजोध सिंह हड़ाणा ने कहा कि पंजाब की जनता के लिए सुरक्षित, सक्षम और आधुनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी सुझाव या शिकायत पीआरटीसी की हेल्पलाइन नंबर 9592195923 पर दर्ज कराई जा सकती है।