फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   traffic rules

ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना पर कमिश्नर ने लोगों को फूल देकर समझाया

Sun, 15 Sep 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
traffic rules
भगवान परशुराम लाइटों पर यातायात नियमों का पालन ना करने वालों को पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह फूल देकर - फोटो : PKL OFFICE
जिले में 15 सितंबर के बाद ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों को आर्थिक दंड का भुगतान करना होगा। ट्रैफिक रूल्स की अवहेलना करने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। लेकिन इससे पहले जिला पुलिस आमजन समेत सभी वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की पालना के प्रति जागरूक करने में जुटी है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह समेत डीसीपी कमलदीप गोयल ने सभी यातायात व थाना प्रबंधकों समेत लोगों को संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट-2019 के अनुसार यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह और डीसीपी कमलदीप गोयल ने गुलाब का फूल देकर समझाया। उन्हें भविष्य में ट्रैफिक रूल ब्रेक नहीं करने को सचेत भी किया। दोपहिया वाहन चालकों और कार चालकों को फूल भेंट कर उन्हें हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने को कहा गया। यातायात नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों का पुलिस ने सहयोग करने पर धन्यवाद भी किया। इस अभियान में एसीपी नुपूर बिश्नोई धरना स्थल पर, एसीपी ओम प्रकाश रामगढ़ में, एसीपी सतीश कुमार सेक्टर-20 में और रमेश कुमार ने पिंजौर गार्डन में लोगों को जागरूक करते नजर आए। सभी थाना प्रभारी भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट-2019 के अनुसार 15 सितंबर के बाद ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों को भारी जुर्माने की अदायगी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed