फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic police mustered in festival season .. Rules broken if direct challan

फेस्टिवल सीजन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त... 27 दिनों में 14706 वाहनों के कटे चालान

Sun, 27 Oct 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Traffic police mustered in festival season .. Rules broken if direct challan
चंडीगढ़। दीपावली के मौके पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह तैनात है। हालांकि मार्केट में भीड़ ज्यादा होने के चलते हल्का जाम देखने को मिला। हालांकि इस दौरान भी ट्रैफिक पुलिस सख्ती बरत रही है ताकि जाम न लगे। इस बार के फेस्टिवल सीजन कि तो नवरात्र से लेकर अब तक कुल 14706 वाहनों के चालान चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने काटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चालान जेब्रा क्रासिंग, रांग पार्किंग, लाइट जंप समेत बिना हेलमेट के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

फेस्टिवल के मौके पर ट्रैफिक पुलिस शहर के अलग अलग हिस्सों में कई नाका लगाया है ताकि ट्रैफिक नियम को तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जा सके। बीते एक सितंबर से मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव से चालानों में काफी हद तक कमी आई थी लेकिन 29 सितंबर (फेस्टिवल सीजन) नवरात्र से लेकर दशहरा, धनतेरस समेत अन्य त्योहारों पर ट्रैफिक पुलिस ने काफी सख्ती बरती हुई है। ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि बीते वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

टीवीआईएस से भी चालान
ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग अलग हिस्सों में नाका लगाया हुआ है। इसके अलावा पुलिस फेस्टिवल सीजन के चलते भीड़ भाड़ वाले एरिया में सबसे ज्यादा टीवीआईएस (ट्रैफिक वायलेशन इंफारमेशन स्लिप) से चालान काटे गए है। इनमें सबसे ज्यादा रांग पार्किंग, जेबरा क्रासिंग, रेड लाइट जंप समेत अन्य ट्रैफिक वायलेशन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस करती है अनाउंसमेंट
फेस्टिवल सीजन में ट्रैफिक पुलिस ने भीड़भाड़ वाले एरिया में लगातार गश्त करते हुए दिखती है। इस दौरान रांग पार्किंग या ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने पर पुलिस लगातार अनाउंसमेंट करती है। ताकि वाहन चालक नियमों की धज्जियां न उड़ाए। बावजूद इसके चालान कम होने के बजाए पहले से और भी ज्यादा हो गए।
जेबरा क्रासिंग 4170
खतरनाक मोड़ना 1748
रांग पार्किंग 1558
बिना हेलमेट 1510
टैक्सी मीटर 1034
पीछे बिना हेलमेट 1022
रांग पार्किंग क्लैंप 904
बिना कागजात 500
टैक्सी बिना यूनिफार्म 470
रैश ड्राइविंग 455
बिना रजिस्ट्रेशन 400
इंश्योरेंश एक्सपायरी 397
बिना सीट बेल्ट 353
रेड लाइट जंप 321
रांग पार्किंग टो 312
साइकिल ट्रैक ड्राइविंग 268
मोबाइल इस्तेमाल 258
ट्रिपलिंग 200
ड्रंकन ड्राइव 198
ब्लैक फिल्म 130
इसके अलावा अन्य आफेंस के तहत चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed