फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tipper owner acquitted in illegal mining case

Panchkula News: पंचकूला में डेंगू आउट ऑफ कंट्रोल, आंकड़ा 67 पार

Wed, 07 Oct 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tipper owner acquitted in illegal mining case
अर्बन और सूरजपुर बने डेंगू के एपिसेंटर, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी तेज
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में डेंगू ने खतरनाक रूप ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग मुताबिक जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। मंगलवार को भी दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें एक सूरजपुर पीएचसी और एक कोट पीएचसी एरिया से है।

दो इलाकों में ही 60% डेंगू मरीज

एरिया वाइज आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सबसे ज्यादा मार अर्बन पंचकूला और सूरजपुर पर पड़ी है। अकेले अर्बन और सूरजपुर में ही कुल 41 केस हैं, जो कुल केसों का 60% से ज्यादा है। साफ है कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की फॉगिंग-लार्वा चेकिंग सिर्फ कागजों में हो रही है।
विज्ञापन


- अर्बन पंचकूला में - 23 केस

- सूरजपुर में - 18 केस

- पिंजौर में - 13 केस

- कालका में - 5 केस

पिछले साल से ज्यादा बिगड़े हालात:

पिछले साल 6 अक्टूबर तक 59 केस थे, इस बार 67 केस हैं। राहत सिर्फ इतनी है कि इस साल अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। डेंगू के साथ मलेरिया भी दस्तक दे रहा है। इस साल अब तक 10 मलेरिया केस मिल चुके हैं, जिसमें अकेले ओल्ड पंचकूला में 8 केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान नहीं सिर्फ नोटिस

जिन एरिया में सबसे ज्यादा केस हैं, वहां अभी तक प्रॉपर सोर्स रिडक्शन टीम नहीं पहुंची। लोगों के घरों में लार्वा मिल रहा है पर चालान नहीं हो रहे। नोडल अधिकारी डॉ. सोनू अरोड़ा (डिप्टी सिविल सर्जन वीबीडी) का कहना है कि टीमें लगातार काम कर रही हैं। पिंजाैर, कालका, सूरजपुर के अलावा अर्बन पंचकूला में दर्जनों घरों में जांच पूरी होने के बाद नोटिस जारी किए जा रहे हैं।




कोट

सिविल अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। संदिग्ध बुखार वाले मरीजों की गहन जांच की जा रही है। डेंगू पाॅजिटिव रिपोर्ट आते ही वार्ड में विशेष डाक्टरों की निगरानी में मरीज का इलाज किया जा रहा है।-डा. आरएस चाैहान, पीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed