फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thyroid and HbA1c Tests Launched at Civil Hospital

Panchkula News: सिविल अस्पताल में शुरू हुए थायराइड और एचबीए1सी टेस्ट

Fri, 22 May 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Thyroid and HbA1c Tests Launched at Civil Hospital
अमर उजाला इम्पैक्ट :
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद अंबाला वेयर हाउस से पहुंचीं किट, मरीजों को मिली राहत
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में पिछले छह महीने से बंद पड़े थायराइड और एचबीए1सी टेस्ट आखिरकार फिर शुरू हो गए हैं। अमर उजाला द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अंबाला वेयर हाउस से टेस्ट किट उपलब्ध करवाई गईं। इसके बाद अस्पताल में दोनों जांचें दोबारा शुरू कर दी गई हैं।
अमर उजाला ने 8 मई के अंक में अस्पताल में थायराइड और एचबीए1सी टेस्ट बंद होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और आवश्यक किट उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन

पंचकूला पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजने के बाद टेस्ट किट प्राप्त हो गई हैं। इसके चलते अब अस्पताल में थायराइड और एचबीए1सी समेत सभी जरूरी जांचें सुचारु रूप से की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टेस्टों के शुरू होने से खासकर डायबिटीज और थायराइड से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अब जांच के लिए निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed