{"_id":"68c5b83d49d62e78fa0215d1","slug":"three-thieves-who-stole-from-a-house-were-arrested-cash-silver-coins-and-three-motorcycles-were-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1001-126872-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, नकदी,चांदी के सिक्के व तीन मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, नकदी,चांदी के सिक्के व तीन मोटरसाइकिल बरामद
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस ने देर रात घर में चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 21 हजार 500 रुपये नकद, 11 चांदी के सिक्के और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपियों की पहचान संजू उर्फ सूरज पिंजौर, अजय उर्फ कट्टी चंडीमंदिर और सूरज उर्फ नट्टी निवासी जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 4 अगस्त की रात डीएलएफ वैली पंचकूला के एक घर में चोरी हुई थी। शिकायत पर अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 सितंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि संजू पर पहले से चोरी के चार मामले दर्ज हैं। वहीं, सूरज उर्फ नट्टी पर दो मामले दर्ज हैं। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह की टीम ने पूछताछ के बाद बरामदगी की। तीनों को अदालत से जमानत मिल गई है।