फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three killed, 453 new infected found in Panchkula

कोरोना : पंचकूला में तीन की मौत, 453 नए संक्रमित मिले

Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Three killed, 453 new infected found in Panchkula
पंचकूला। कोरोना से जिले में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 453 नए संक्रमित सामने आए हैं। जिले में संक्रमण से दो पुरुषों और एक महिला की मौत हुई है। इसमें दो मरीज पहले से ही बीमार थे। अब तक जिले में कोरोना से 180 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा संक्रमण का रिकवरी रेट 84.80 फीसदी पहुंच चुका है। पंचकूला में अब 2629 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना संक्रमण से भोेगपुर के रहने वाले एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि टगरा कालीराम के रहने वाले एक 71 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ दिया। इसी तरह चरनिया की रहने वाली एक 54 वर्षीय महिला की भी संक्रमण से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 453 मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अभयपुर में दो, अलीपुर में एक, अमरावती इनक्लेव में 14, बीड़ घग्गर में दो, बैरों की सैर में एक, भोेरियां में एक, चंडीमंदिर में पांच, चारनिया में एक, सीआरपीएफ में तीन, घट्टीवाला में एक, हरीपुर मेें एक, औद्योगिक क्षेत्र में दो, आईटीबीपी में एक, कालका में 33, कांगूवाला में एक, खेरासीताराम में एक, किशनगढ़ में एक, मानकपुर में एक, माणक्या में एक, मारनवाला में एक, एमडीसी-5 में छह, एमडीसी-4 में दस, मोगीनंद में एक, नाडा में दो, ओरियां में एक, पिंजौर में 37, पावर कॉलोनी में एक, रैली में तीन, रायपुररानी में एक, रज्जीपुर में तीन, रामगढ़ में तीन, रामपुर स्योंरी में एक, सेक्टर-10 में 15, सेक्टर-11 में 19, सेक्टर-12 में 11, सेक्टर-12 ए में सात, सेक्टर-14 में 12, सेक्टर-15 में 34, सेक्टर-16 में 13, सेक्टर-17 में 9, सेक्टर-18 में दो, सेक्टर-19 में 8, सेक्टर-20 में 40, सेक्टर-21 में 19, सेक्टर-23 में तीन, सेक्टर-24 में दो, सेक्टर-25 में 13, सेक्टर-26 में 14, सेक्टर-27 में नौ, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-29 में एक, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-4 में 18, सेक्टर-6 में नौ, सेक्टर-7 में 22, सेक्टर-8 में आठ, सेक्टर-9 में 7, सूरजपुर में चार, टगरा कालीराम में एक, टिपरा में एक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 260130 सैंपल लिए हैं। जिसमें से 25061 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 18485 कोरोना संक्रमित शामिल हैं। अब तक 15676 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed