फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Three arrested for demanding extortion in the name of gangster

Panchkula News: गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2025 08:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 27 Jul 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for demanding extortion in the name of gangster
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। तलवंडी साबो के एक व्यापारी को फोन करके गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले मजदूरी का काम करते है। जल्द अमीर बनने के चक्कर में उन्होंने गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने की कोशिश की। थाना तलवंडी साबो पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ कर रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि उन्होंने इससे पहले किसी व्यापारी से रंगदारी मांगी या नहीं।
डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही ने बताया कि व्यापारी सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि कि बीती 25 जुलाई की रात करीब 9 बजे उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया और सामने से बात करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को एक गैंगस्टर बताया और उसको ढाई लाख रुपये देने की बात कहीं। पैसे न देने पर उसे धमकियां दी। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि जब उसने अज्ञात आरोपित से कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो उसने एक लाख रुपये देने की डिमांड रखी, जब पीड़ित ने वह रकम देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उससे दोबारा कहा कि वह अपने आदमी उसके घर पर भेज रहा है और उसे 50 हजार रुपये दे।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि वह कुछ मर्जी कर ले, वह पैसे नहीं देगा। उसने मामले की जानकारी पुलिस काे दी। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू की तो जिस मोबाइल नंबर से फाेन आया था, उसकी पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त फोन नंबर आरोपी इंदरजीत सिंह निवासी तलवंडी साबो के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस टीम ने आरोपी इंदरजीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और दो साथी नजीर खान और सलीम खान निवासी तलवंडी साबो के नाम भी बताएं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उन्हें अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जिससे पता लगाया जा सके कि वह किसी गैंगस्टर से जुडृे हैं या नहीं। उन्होंने बताया कि उनके आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है, जकि तीनों आरोपित मेहनत मजदूरी का काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से हमला, तीन पर मामला दर्ज

जिले के गांव मेहराज में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर गांव कोठे टलवाली मेहराज निवासी लखविंदर सिंह ने बताया कि उसका आरोपित नच्छतर सिंह, उसके बेटे खुशदीप सिंह के साथ पुराना झगड़ा चल रहा है। जिसकी रंजिश के चलते बीती 25 जुलाई को आरोपित नच्छतर सिंह, उसके बेटे खुशदीप सिंह के अलावा आरोपित बलकार सिंह निवासी गांव कोठे टलवाली मेहराज ने उसके घर में दाखिल हुए और उसपर गंडासा और कृपाण से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed