{"_id":"5ee53c3c8ebc3e43301133c4","slug":"third-accomplice-of-terrorists-arrested-in-pathankot-also-arrested-bureau-news-pkl3780986130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में पकड़े गए आतंकियों का तीसरा साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में पकड़े गए आतंकियों का तीसरा साथी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़।कश्मीर में आतंकवादी हमलों के लिए हथियारों की तस्करी में जुटे लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी आमिर हुसैन वानी और वसीम हसन वानी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके तीसरे साथी को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कश्मीर भागने की फिराक में था।
पकड़े गए आतंकी की पहचान जावेद अहमद भट्ट (29) पुत्र गुलाम अहमद भट्ट निवासी गांव शरमल जिला शोपियां रूप में हुई है। जावेद अमृतसर से ट्रक लेकर निकला था। पुलिस ने उसे अमृतसर-जम्मू हाईवे पर धोबड़ा पुल पठानकोट से उसके ट्रक (जेके-22-8711) को रोककर उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपने साथियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर वादी की तरफ भागने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को पकड़े आतंकियों की पूछताछ के आधार पर ही जावेद की गिरफ्तारी हो पाई है।
पहले पकड़े आतंकियों का बचपन का दोस्त है जावेद
डीजीपी दिनकर गुप्ता के अनुसार, जावेद उसी गांव का रहने वाला है, जहां के पहले पकड़े गए लश्कर के दो अन्य आतंकवादी हैं। जावेद उनका बचपन का दोस्त है। यह तीनों पिछले 2-3 साल से एक साथ ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे थे और इनका दिल्ली, अमृतसर और जालंधर आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन
2012 में होमगार्ड भर्ती हुआ था फिर छोड़ दी नौकरी
डीजीपी ने बताया कि जावेद और उसका भाई आरिफ अहमद भट्ट 2012 में जम्मू-कश्मीर होमगार्ड में भर्ती हुए थे लेकिन बाद में जावेद ने नौकरी छोड़ दी थी। डीजीपी ने बताया कि जावेद से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह 11 जून को वसीम और आमिर के साथ ही अलग ट्रक में अमृतसर गया था। वसीम और आमिर ने अमृतसर के वल्ला रोड से हथियारों की खेप उठा ली। जबकि, उनके हैंडलर इश्फाक अहमद डार उर्फ बशीर अहमद खान ने जावेद को वहीं रुककर और हथियार सप्लायरों से संपर्क साधने को कह दिया।
पंजाब पुलिस खंगाल रही तीनों के सूबे में लिंक : डीजीपी
डीजीपी ने बताया कि तीनों आतंकवादियों के पंजाब, जम्मू और कश्मीर में मौजूद अन्य और लिंक की जांच की जा रही है। गुप्ता ने बताया कि खुफिया जानकारी से यह जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पंजाब और कश्मीर की सरहद से हथियारों की खेप और आतंकवादी भेज रहा है। इससे पहले, 25 अप्रैल, 2020 को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के ही हिलाल अहमद वागे, जोकि मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज अहमद नायक के निर्देश पर अमृतसर से नशीले पदार्थ लेने के लिए आया था, को गिरफ्तार किया था। उस केस में भी, हिलाल अहमद ने एक ट्रक का प्रयोग नशों के पैसे ले जाने के लिए किया था।
------