फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves entered the house, when people gathered, all three fired on the bike

घर में घुसे चोर, लोग इकट्ठे हुए तो तीनों फायरिंग कर बाइक पर भागे

Fri, 01 Jul 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house, when people gathered, all three fired on the bike
पिंजौर। नालागढ़ रोड पर स्थिति खड़ा पत्थर मंदिर के नजदीक महादेव एनक्लेव में वीरवार को दिन दिहाड़े चोर तालाबंद घर में चोरी करने की नीयत से घुस गए। जब आसपास के लोगों को भनक लगी कि एक घर के अंदर चोर घुसे हुए हैं तो लोग घर के बाहर आसपास इकट्ठे हो गए। इस कारण चोर घर में चोरी की वारदात तो नहीं कर पाए लेकिन जब चोरों ने खुद को लोगों से घिरा हुआ पाया तो वह खुल को लोगों से बचाने के लिए फायर करते हुए बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। यह वारदात पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पिंजौर हरविंद्र सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। सीन ऑफ क्राइम की टीम और सीआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस को मौके से चोरों का एक हेलमेट, एक जोड़ी चप्पलें, गमछा, टोपी के अलावा गोली के खोल और एक मैगजीन बरामद हुई है। महादेव एनक्लेव रेजिडेंट्स सोसायटी के प्रधान परमानंद ने बताया कि वीरवार की सुबह करीब 11 बजे शहर में हल्की बारिश हो रही थी, कॉलोनी के लोग अपने घरों में थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और तालाबंद घर की रेकी करते हुए गली में चक्कर लगाए। मौका देखकर दो युवक बरामदे की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए, जबकि तीसरा बाइक पर ही गली में खड़ा हो गया। परमानंद ने बताया कि तालाबंद घर के सामने के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा था।
विज्ञापन

इस घर की मालकिन सोनिया की नजर अचानक सीसीटीवी कैमरे की डिस्प्ले पर पड़ी उन्हें शक हुआ कि जो दो युवक दीवार फांदकर घर में घुसे हैं वह चोरी करने आए हैं। इस पर उन्होंने फोन करके इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। यह सूचना मिलने पर कॉलोनीवासी घर के बाहर इकट्ठे हो गए। कॉलोनीवासी नरेंद्र ने बताया कि वह ऑफिस के लिए जा रहा था तो उसे फोन आया कि चोर घर में घुसे हुए हैं। यह सुनते ही वह और उसका दोस्त प्रवीण तालाबंद घर के बरामदे में पहुंच गए। घर के अंदर मौजूद चोरों को जब पता चला कि बरामदे में कोई आ गया है तो वे मौके से फरार होने के लिए बाहर आए तो उनमें से एक युवक ने नरेंद्र के सीने पर रिवॉल्वर तान दी और धमकी दी कि सामने से हट जा नहीं तो गोली मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह पीछे हट गए तो चोर दीवार फांदकर घर से बाहर चले गए। बाहर चोरों ने खुद को लोगों से घिरा पाया तो दोनों युवकों ने खुद को बचाने के लिए हवाई फायर किए और बाइक पर इंतजार कर रहे अपने साथी की ओर भागे। बाइक पर इंतजार कर रहे चोर ने देखा कि उसके दोनों साथियों को लोग पकड़ लेंगे तो उसने भी हवाई फायर करके कॉलोनीवासियों को डराया। कालोनीवासियों ने देखा कि चोर हथियारों से लैस हैं तो वे खुद की सुरक्षा के लिए पीछे हट गए। इस मौके का फायदा उठाकर तीनों चोर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हालांकि कॉलोनीवासियों की ओर से भागते चोरों का पीछा भी किया गया और उनके ऊपर डंडा भी फेंका गया, लेकिन चोर भागने में सफल हो गए।

महादेव एनक्लेव में दिन दिहाड़े इस वारदात को देखते हुए सोसायटी के प्रधान परमानंद, विकेश, नरेंद्र, प्रवीण आदि ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उनके इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। लोगों ने बताया कि कुछ हफ्तों पहले उनके इलाके में ही एक पुलिसकर्मी के घर भी चोरी हुई थी और यह दूसरी बड़ी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed