{"_id":"648b75277ce78f0edf0598d7","slug":"there-will-be-a-fight-for-the-vacant-seats-of-three-sarpanches-and-73-panchs-in-the-district-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-1231-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जिले के तीन सरपंचों और 73 पंचों की खाली सीटों के लिए होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जिले के तीन सरपंचों और 73 पंचों की खाली सीटों के लिए होगा घमासान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने वीरवार को ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में विभिन्न पदों पर रिक्त सीटों को भरने के लिए उपचुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पंचकूला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के कुल 1983 सीटों पर मतदान होगा। इसमें पंचकूला में तीन सरपंच और 73 पंचों की खाली सीटों पर मतदान करवाया जाएगा।
सरपंच पद के लिए मोरनी के सबीलपुर और रायपुररानी के हंगोला व मीरपुर में घमासान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति के सभी पदों पर पहले ही चुनाव हो चुका है। दरअसल पहले जिले में 135 सरपंचों के लिए चुनाव हुए थे। जिसमें से 15 सरपंच सर्वसम्मति से चुने गए थे बाकी 117 सरपंचों के लिए चुनाव हुए थे। इसी तरह 1026 पंचों में से 852 पंच सर्वसम्मति से चुने गए थे। बाकी 174 पंचों में से 101 पंचों के लिए लोगों ने मतदान किया था। जुलाई महीने में अब बाकी 73 पंचों के लिए उपचुनाव होंगे।
9 जुलाई को होगा चुनाव
हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 9 जुलाई की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच उपचुनाव के लिए मतदान होगा। उम्मीदवार नॉमिनेशन फॉर्म 21 से 26 जून तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भर सकेंगे। नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी 27 जून की सुबह 10 बजे की जाएगी। उम्मीदवार 28 जून की दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। 28 जून की दोपहर 3 बजे के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची 28 जून को चस्पा की जाएगी। मतगणना मतदान के तुरंत बाद होगी और पुनर्मतदान की स्थिति में आयोग वोटों की गिनती की तारीख और समय में बदलाव कर सकता है। चुनाव युक्त ने बताया कि जिन पंचायती राज संस्थाओं में 9 जुलाई को मतदान होना है, वहां आदर्श आचार संहिता 15 जून, 2023 से लागू होगी।