फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   There was a problem with the oil sent to the ration depot, CM Flying Team conducted a raid and investigated

Panchkula News: राशन डिपो पर भेजे जाने वाले तेल में गड़बड़ी, सीएम फ्लाइंग टीम ने छापामारी कर की जांच

Fri, 12 Sep 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
There was a problem with the oil sent to the ration depot, CM Flying Team conducted a raid and investigated
बरवाला। सरकारी डिपो में दी जाने वाली सप्लाई के तेल में गड़बड़ी की गुप्त सूचना मिलने पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने बरवाला अनाज मंडी शेड के नीचे खड़े तीन ट्रकों में लोड तेल की पेटियों की चेकिंग की। फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर हितेंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग दौरान तीन ट्रकों में 1380 हैफड़ तेल की पेटियां लोड थी। हैफड़ के डीएमओ नितेश सिंगला ने निरीक्षक टीम को बताया कि उनका पंचकूला सेक्टर-7 में गोदाम है जो बरसात के कारण खराब हालत में है। इस कारण बरवाला अनाज मंडी शेड के नीचे बड़े ट्रकों से छोटे वाहनों के द्वारा खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपो में सप्लाई भेजी जा रही है। वहीं सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारियों की ओर से हैफड़ एजेंसी व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर गहनता से जांच की जा रही है। इस अवसर पर एएसआई प्रदीप कुमार, सीआईडी इंस्पेक्टर राज्यपाल, खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय बरवाला के निरीक्षक राजकुमार, हैफड़ एजेंसी के डीएमओ नितेश सिंगला, निरीक्षक अमित कुमार, सेल्समेन नीरव शर्मा, मंडी सुपरवाइजर संचित कुमार व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed