{"_id":"61d4ac3744254d1a121c6bbe","slug":"the-opposition-attacked-the-government-on-the-issue-of-unemployment-panchkula-news-pkl4382918195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश में हरियाणा की बेरोजगारी दर सबसे अधिक होने पर विपक्षी दलों ने मनोहर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस और इनेलो ने गठबंधन सरकार को फेल करार देते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है। केवल झूठे दावे किए जा रहे हैं।
इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि हरियाणा में रोजगार की स्थिति क्या है। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर हमेशा ज्यादा रहती है लेकिन इन आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा डरावनी और चिंतनीय बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर ज्यादा है।
चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है जिस कारण जहां पेपर लीक, नौकरी बेचने और कई अन्य कारणों से भर्तियों की परीक्षा नहीं हो पाई हैं, वहीं ज्यादातर नियुक्तियां अटकी पड़ी हैं। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का ही परिणाम है कि आज आयोग न तो भर्तियों में गड़बड़ी रोक पा रहे हैं और न ही फूल-प्रूफ प्लान तैयार कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुली गठबंधन सरकार : कुमारी सैलजा
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश के सुशिक्षित व भोले-भाले युवाओं का भविष्य चौपट करने पर तुली हुई है। यह सरकार न तो सरकारी भर्तियों को ही सिरे चढ़ा पा रही है और न ही वायदे के मुताबिक निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए आरक्षण देने के कानून को लागू कर पा रही है। इसी वजह से सीएमआईई की रिपोर्ट में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा बेरोजगारी के मामले में लगातार टॉप पर बना हुआ है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि साल 2021 में प्रदेश में सरकारी भर्ती करने वाले एचपीएससी व एचएसएससी ने 12 भर्तियां निकालीं, जिनमें से सिर्फ सब इंस्पेक्टर की एक भर्ती ही मुकम्मल हुई। बाकी भर्तियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गईं। ये आज भी पेपर लीक व भर्ती घोटालों की वजह से लंबित पड़ी हैं। इससे साफ है कि भाजपा-जजपा सरकार की युवाओं को रोजगार देने की मंशा ही नहीं है।