Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The main wrestling bout ended in a draw; Sukh and Golu displayed their strength.

Panchkula News: बड़ी झंडी की कुश्ती बराबरी पर छूटी, सुख और गोलू ने दिखाया दमखम

Tue, 03 Nov 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The main wrestling bout ended in a draw; Sukh and Golu displayed their strength.
शिव नगर खेला कॉलोनी में जय माता कुश्ती दंगल कमेटी ने कराया दंगल, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के पहलवानों ने लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। शिव नगर खेला कॉलोनी के वार्ड नंबर 6 में जय माता कुश्ती दंगल कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। दंगल का मुख्य आकर्षण पटियाला के सुख और चंडीगढ़ के गोलू के बीच हुई बड़ी झंडी की कुश्ती रही। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक कड़ा मुकाबला चला, लेकिन कोई भी दूसरे को चित नहीं कर सका और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
दंगल में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग पहुंचे। बड़ी झंडी की कुश्ती में सुख और गोलू ने एक-दूसरे पर कई दांव-पेच आजमाए और दर्शकों को रोमांचित किया। दोनों पहलवानों के शानदार प्रदर्शन के चलते मुकाबला अंत तक संघर्षपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पार्षद नरेंद्र सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर पंडित सीताराम, पार्षद टिंकू शर्मा, प्रदीप शर्मा, विवेक गौतम, रूपलाल शर्मा और दिनेश कोच सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed