फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The locks on the civic convenience centers in nine sectors will be opened soon.

Panchkula News: नौ सेक्टरों के नागरिक सुविधा केंद्रों पर लगे ताले जल्द खुलेंगे

Wed, 18 Feb 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The locks on the civic convenience centers in nine sectors will be opened soon.
पंचकूला। शहर के नौ सेक्टरों में बनाए गए नागरिक सुविधा केंद्रों पर लगे ताले अब जल्द खुलने वाले हैं। बिजली से जुड़े शेष कार्य पूरे होने के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इन्हें नगर निगम को सौंपने की तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम की टीम ने केंद्रों का निरीक्षण भी कर लिया है। अगले सप्ताह तक औपचारिक हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले सेक्टर-4, 7, 10, 15, 16, 17, 20, 25 और एमडीसी सेक्टर-5 में नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किए गए थे। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इन केंद्रों पर आज तक कोई सेवा शुरू नहीं हो पाई थी, जिससे स्थानीय निवासियों में निराशा बनी हुई थी।
विज्ञापन

नागरिक सुविधा केंद्र शुरू होने से खासकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी। अभी तक छोटी-छोटी सेवाओं के लिए लोगों को शहर के अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। केंद्र चालू होने के बाद यह परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सरकारी व निजी सेवाएं उपलब्ध होगी
एचएसवीपी द्वारा प्रत्येक नागरिक सुविधा केंद्र पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इस प्रकार कुल मिलाकर इन केंद्रों पर दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय की गई। उद्देश्य था कि नागरिकों को अपने ही सेक्टर में विभिन्न सरकारी और निजी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकें। इन केंद्रों में 26 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इनमें प्रमुख रूप से पेंशन आवेदन, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड आवेदन, बिजली और टेलीफोन बिल भुगतान, बीमा प्रीमियम जमा करना, आयकर रिटर्न फाइलिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल रिचार्ज जैसी निजी सेवाएं भी प्रदान की जानी हैं।

दो साल से इंतजार
लाखों रुपये की लागत से बनाए गए सुविधा केंद्र दो साल से बंद पड़े हैं, जबकि लोगों को इनकी सख्त जरूरत है। हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होते ही नगर निगम को तुरंत इन केंद्रों को शुरू करना चाहिए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।- सुभाष पपनेजा, सेक्टर-16 निवासी


बिजली कार्य पूरा, हैंडओवर तय
केंद्रों में बिजली से संबंधित कार्य शेष था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। अगले सप्ताह तक केंद्रों को नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम द्वारा संचालन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- एक्सईएन अशोक राणा, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed