फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The final decision will be taken in the cabinet meeting to take 6 crore vaccine doses

6 करोड़ वैक्सीन डोज लेने के लिए मंत्रिमंडल बैठक में होगा अंतिम फैसला

Mon, 07 Jun 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
The final decision will be taken in the cabinet meeting to take 6 crore vaccine doses
चंडीगढ़। माल्टा की फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड से करीब 6 करोड़ स्पूतनिक वैक्सीन डोज आपूर्ति के प्रस्ताव को लेकर हरियाणा सरकार विचार कर रही है। इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद ही इसको लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के कारण प्रदेश सरकार की ओर से एक करोड़ डोज के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला गया था, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में किसी भी कंपनी ने हिस्सा नहीं लिया। सरकार ग्लोबल टेंडर के लिए दोबारा तैयारी कर रही थी, इसी बीच सीधे माल्टा की फार्मा रेगुलेटरी सर्विसेज लिमिटेड ने हरियाणा सरकार को दवा सप्लाई का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि वह 6 करोड़ डोज की आपूर्ति कर सकती है। हालांकि अभी सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि इस कंपनी ने ग्लोबल टेंडर में हिस्सा नहीं लिया था। फिर भी सरकार हालात को देखते हुए इस प्रस्ताव को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन

15 जून को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक होनी है। इस बैठक में ही इसको लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सरकार की ओर से टेंडर में यह शर्त लगाई गई थी कि वह किसी एजेंट या सप्लायर से दवा नहीं लेगी, बल्कि खुद निर्माता कंपनी ही इसमें हिस्सा ले सकेगी। अब देखना यह है कि माल्टा को इसकी इजाजत सरकार देगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी धीमा चल रहा है टीकाकरण
इस समय हरियाणा के पास वैक्सीन की कमी है। हालांकि सरकार की ओर से केंद्र को 250 करोड़ रुपये के 50 लाख डोज के आर्डर दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके मुताबिक दवा नहीं मिल रही है। इसी के चलते युवाओं का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। 1 मई से 18 से 44 साल के युवाओं का टीकाकरण शुरू किया गया था, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण अब युवाओं को कोविन पोर्टल पर स्लॉट नहीं मिल रहे हैं। पंजीकरण हो रहा है, लेकिन उनको टीके लिए तिथि नहीं मिल रही है। दूसरी डोज के लिए भी लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब तक हरियाणा में 60 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 साल से ऊपर आयु के लोग शामिल हैं। टीकाकरण में युवाओं की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed