{"_id":"6ad53274d3f2c9994205b15a","slug":"the-devotional-presentation-of-nine-divine-forms-of-navadurga-captivated-the-mind-panchkula-news-c-87-1-pk11015-142799-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नवदुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की भक्तिपूर्ण प्रस्तुति ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नवदुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की भक्तिपूर्ण प्रस्तुति ने मोहा मन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में नवदुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की भक्तिपूर्ण प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। सभागार में आयोजित नवरात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नवरंग’ में कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों को आकर्षक बना दिया। उपस्थित दर्शकों और अतिथियों ने कलाकारों की दमदार प्रस्तुति की खूब सरहाना की। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अतुल खुल्लर के मार्गदर्शन में तथा महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. शिवानी कौशिक के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेनू राव थीं, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने नवदुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की भक्तिपूर्ण प्रस्तुति तथा रामायण के प्रसंगों का मंचन किया, जिसमें शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय को दर्शाया गया। कार्यक्रम का समापन जोश भरे डांडिया नृत्य से हुआ। आयोजन की सफलता में महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों डॉ. पूजा, नीतू, सुश्री विनू, इंदु, शिवानी सिंगला, अनीता एवं डॉ. नीलिमा के समर्पित प्रयासों की विशेष भूमिका रही। परिषद सदस्यों ने भी उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने भक्ति और उत्सव के वातावरण में भाग लिया।