{"_id":"575727624f1c1b761f9c62fb","slug":"the-court-dropped-11-000-to-a-few-meters-away-from-the-coil-voltage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से चंद कदमों की दूरी पर गिरा 11000 वोल्टेज का तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से चंद कदमों की दूरी पर गिरा 11000 वोल्टेज का तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
बिजली का तार गिरने से पार्क में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-1 के चौक में मंगलवार को 11000 वाट बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे चौक के एक हिस्से में आग लग गई। गनीमत रहा कि घटना के वक्त चौक पर कोई व्यक्ति नहीं था, नहीं बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं तार का एक सिरा कार के ऊपर जाकर गिरा। हालांकि टूटे तार के दूसरे सिरेे में करंट न होने से हादसा टल गया। तार के नीचे गिरते ही भगदड़ मच गई। वहां के टाइपिस्ट और एडवोकेट ने तार के चारों तरफ पत्थर लगा दिए, जिससे कोई गाड़ी क्रास न कर सके।
यह मामला दोपहर 12.35 बजे का है। यह तार ठीक उस जगह गिरी जहां से कुछ कदम की दूरी पर ही कोर्ट है और इसके ठीक सामने टाइपिस्ट और एडवोकेट के साथ नोटरी बैठते हैं। तार गिरने की सूचना मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारियों ने सप्लाई को बंद किया। बिजली निगम के एक कर्मचारी ने तार टूटने का कारण कमजोर इंसुलेटर को बताया है। बिजली का तार टूटने से सेक्टर-1 में और कोर्ट में बिजली गायब रही। जिस कारण एडवोकेट और नोटरी का कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, महाबली और सनी ने बताया कि बिजली जाने की वजह से कामकाज ठप हो गया। संजीव गुप्ता, संजीव मेहरा और अजय का कहना है कि बिजली जाने के कारण रुटीन का काम काज ठप हो गया। जिसकी वजह से हमारा काफी नुकसान हुआ।