फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The accused was sent to jail for cyber fraud of Rs 8.41 lakh in the name of stock trading

Panchkula News: स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 8.41 लाख की साइबर ठगी में आरोपी को जेल भेजा

Wed, 16 Jul 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The accused was sent to jail for cyber fraud of Rs 8.41 lakh in the name of stock trading
पंचकूला। स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 8.41 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने अंबाला निवासी आरोपी का तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद दोबारा से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चरनजीत सिंह निवासी अंबाला को 11 जुलाई को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया था, इस दौरान इससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां पता चली हैं। पुलिस ने इसको दोबारा से 14 जुलाई को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़ित कालका निवासी अकाउंटेंट साजन वर्मा को 13 मार्च को एक व्हाट्सएप मैसेज आया था कि उसे स्टॉक ट्रेडिंग ग्रुप के साथ जोड़ा गया और एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया था। आरोपी ने प्रॉफिट का झांसा देकर कई बार में साजन से कुल 8.41 लाख रुपये की ठगी की। जब साजन ने प्रॉफिट की राशि लौटाने के लिए कहा और आरोपी से सवाल किए तो आरोपी ने मोबाइल नंबर पर संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन




पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में केस दर्ज किया गया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश की टीम ने 10 जुलाई को आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू निवासी अंबाला को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खाते में संदिग्ध लेनदेन मिलने पर खाता फ्रीज कर उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी एसआई युद्धवीर सिंह और उनकी टीम की सतर्कता से यह गिरफ्तारी हो पाई है। शिकायत कालका निवासी साजन वर्मा ने दर्ज करवाई थी, जो कि एक अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed