{"_id":"611d67738ebc3e7a012f96a8","slug":"thailand-praises-haryana-s-home-isolation-model-panchkula-news-pkl4238532115","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड ने हरियाणा के होम आइसोलेशन मॉडल को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड ने हरियाणा के होम आइसोलेशन मॉडल को सराहा
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व अन्य अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोविड-19 प्रबंधन को लेकर थाईलैंड ने हरियाणा के होम आइसोलेशन मॉडल की सराहना की है। आज सारी दुनिया इस महामारी से ग्रसित है, परंतु हरियाणा ने समय रहते इस महामारी को काबू करने के लिए ठोस व तत्काल उपायों को उठाया है। इसका श्रेय हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों और कोरोना वॉरियर्स को दिया है। विज ने कहा कि भविष्य में थाईलैंड सरकार को शत-प्रतिशत सहयोग दिया जाएगा। साथ ही भविष्य में प्रदेश किसी अन्य देश के साथ भी अनुभव सांझा करने को तैयार है।
बुधवार को कोविड के डेल्टा वैरियंट प्रसार के दौरान कोविड संकट प्रबंधन को संभालने के लिए राज्य सरकार के अनुभव के संबंध में थाईलैंड सरकार के साथ वेबिनार हुआ, जिसमें संभावित तीसरी लहर को लेकर दोनों ओर से अपने-अपने अनुभव और रणनीति साझा की गई। थाईलैंड के पूर्व उपप्रधानमंत्री सुवित खुनखिती ने आशा व्यक्त की कि हरियाणा सरकार के विशेषज्ञों के साथ संवाद निश्चित रूप से लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि उन कदमों को समझना महत्वपूर्ण है जिनके कारण राज्य में इस बीमारी में तेजी से गिरावट आई है। थाईलैंड के जनस्वास्थ्य उप-मंत्री साथित पितुतेचा ने कहा कि कोविड बढ़ रहा है और यह अप्रत्याशित प्रकृति का है और उनकी सरकार इस संकट से निपटने के लिए उठाए गए कदमों को समझने के लिए उत्सुक है। बेविनार के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा और विशेष सचिव प्रभजोत सिंह ने एक व्यापक प्रस्तुति दी। एसीएस आलोक निगम, डा. शालीन, डॉ. ध्रूव चौधरी, डॉ सुशीला कटारिया के महानिदेशक वीना सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।
लाइन आफ ट्रीटमेंट की जानकारी साझा की
अनिल विज ने कहा कि ब्लैक फंगस के दौरान लाइन आफ ट्रीटमेंट की जानकारी थाईलैंड सरकार के पदाधिकारियों के साथ साझा की गई। उन्होंने समय पर उठाए गए सक्रिय उपायों के संबंध में कहा कि लॉकडाउन के प्रभावी कार्यान्वयन, मॉलीक्यूलर परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना और कोविड देखभाल केंद्रों में बढ़ोतरी, दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन हेल्पलाइन की स्थापना, टेली-मेडिसिन आदि से संक्रमण पर रोक लगा सके। टीकाकरण अभियान का प्रभावी क्त्रिस्यान्वयन एक प्रमुख कारक है। अब तक लगभग 14 मिलियन खुराक नि:शुल्क प्रदान की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
दैनिक बुलेटिन जारी किया
हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने आम जनता के बीच घबराहट को कम करने के लिए 3 फरवरी 2020 से कोविड-19 आंकड़ों पर दैनिक बुलेटिन जारी करना शुरू किया। 40 हजार से अधिक बिस्तरों वाले माइल्ड रोगियों के लिए डेडीकेटिड कोविड केयर सेंटर स्थापित किए गए हैं। मानव संसाधन में अंतर को पाटने के लिए 1000 से अधिक चिकित्सा और पैरा-मेडिकल कर्मियों की भर्ती की गई। घर पर इलाज से रहे मरीजों के लिए किट वितरित की गई।
ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए
विज ने कहा कि ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए नौ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए गए। राज्य सरकार की योजना 50 बेड या उससे अधिक बिस्तर क्षमता वाले सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 130 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने की योजना हैै। साथ ही, इतने कम समय में 700 वेंटिलेटर, 650 बाई-पैप मशीन और 5 हजार ऑक्सीजन कंसंटेटर चालू किए गए हैं। ग्रामीण स्तर पर घर घर जाकर मरीजों की चैकअप किया गया और किट वितरित की गई।