फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   TGT and PGT teachers trained

टीजीटी और पीजीटी अध्यापक किए प्रशिक्षित

Wed, 29 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
TGT and PGT teachers trained
पंचकूला। रामगढ़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निष्ठा (नेशनल इनीशिएटिव फॉर स्कूल हेड एंड टीचर्स हॉलिस्टिक एडवांसमेंट ट्रेनिंग) दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। पंचकूला डाइट प्रचार्या महा सिंह संधू ने बताया कि एससीईआरटी गुड़गांव के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जिलों के अंदर निष्ठा ट्रेनिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पंचकूला के चारों खंडों में निष्ठा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें 9वीं से 12वीं में पढ़ाने वाले सभी टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य ध्येय शिक्षा की गुणवत्ता में जमीनी स्तर पर सुधार लाना है। रामगढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी चड्डा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य तनाव मुक्त स्कूल, असेसमेंट का विकास करना और सीखने की गुणवत्ता के विकास पर ध्यान केंद्रित करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर रिसोर्स पर्सन राजबाला ने बताया कि नई शिक्षा नीति में सरकार का उद्देश्य है कि लिंग भेद को कम करने में शिक्षक की अहम भूमिका है। इसमें बिना किसी भेदभाव के गुणवत्ता शिक्षा देकर उनका सतत विकास करना है। शिक्षकों ने छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताना है और उन्हें गुड टच बैड टच के बारे में समझाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर
रिसोर्स पर्सन अंजलि ने बताया कि निष्ठा ट्रेनिंग में विद्यालय की पहल के बारे में बताते हुए शिक्षकों को बताया कि किस प्रकार से सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कार्य कर रही है। सरकार का ध्यान है कि 6 से 12वीं के सभी विद्यार्थियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर इस तरह से सशक्त बनाया जाए कि वह आने वाले समय में जीवनोपर्जन आसानी से कर पाएं। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन सुनीता, सुनील, दिव्या भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed