{"_id":"5f0cc7248ebc3e63c232a261","slug":"ten-thousand-rupees-were-not-deducted-from-the-account-from-the-atm-pkl-office-news-pkl381243623","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रुपये निकले नहीं खाते से कट गए दस हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से रुपये निकले नहीं खाते से कट गए दस हजार रुपये
विज्ञापन
बरवाला। होमगार्ड के जवान ने अपने अकाउंट से एटीएम बूथ पर जाकर पैसे निकालने का प्रयास किया। पैसे तो निकले नहीं कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का संदेश आया। इस मामले में गार्ड में एटीएम बूथ और उसके बाद बैंक में जाकर मामले की जानकारी दी। करीब ढाई माह से ज्यादा होने के बावजूद न तो अकाउंट में पैसे आए न ही बैंक अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब दे पा रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम विंडो हरियाणा और डीसीपी पंचकूला को दी है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो अदालत की शरण लेंगे।
पीड़ित होमगार्ड कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बरवाला शाखा में खाता है। उसने अपने डेबिट कार्ड से 30 अप्रैल को 11:45 बजे एचडीएफसी बैंक बरवाला के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने के लिए कमांड दी। उसके पैसे नहीं निकले। उसने बाहर निकलने से पहले ही कमांड को कैंसिल कर दिया। मगर जैसे ही वह एटीएम से बाहर निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आ गया। वह तुरंत एचडीएफसी के एटीएम पर गया। एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की तो उसने बताया कि वहां कोई नहीं आया था। इसमें बाद एसबीआई की शाखा में जाकर बैंक मैनेजर को एकाउंट से 10 हजार रुपये कटने की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो तीन दिन बाद आपके पैसे वापस आ जाएंगे लेकिन कई दिन इंतजार करने के बाद भी पैसे अकाउंट में नहीं आए। लिखित में एसबीआई ब्रांच को शिकायत भी दी गई इसके बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। कुछ दिनों बाद एसबीआई ब्रांच से फोन आया कि अपने एटीएम के अंतिम चार डिजिट बताइए। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार कई माह बीतने के बावजूद होमगार्ड कर्मी ने इसकी शिकायत सीएम विंडो हरियाणा और डीसीपी पंचकूला को दी है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ तो अदालत की शरण लेंगे।