{"_id":"60db823b8ebc3e4cda3dc94d","slug":"teachers-who-have-completed-five-years-in-model-culture-schools-will-have-to-take-part-in-transfers-panchkula-news-pkl4184107186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल संस्कृति स्कूलों में पांच साल पूरा कर चुके शिक्षकों को तबादलों में लेना ही होगा हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल संस्कृति स्कूलों में पांच साल पूरा कर चुके शिक्षकों को तबादलों में लेना ही होगा हिस्सा
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मॉडल संस्कृति स्कूलों में पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके शिक्षकों को ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेना होगा। डाइट के स्टाफ को गैर तबादला सूची में रखा गया है। सेवानिवृत्ति को एक साल वाले शिक्षक स्वैच्छिक तौर पर हिस्सा ले सकते हैं।
मंगलवार देर शाम शिक्षा निदेशालय में सेकेंडरी शिक्षा निदेशक जे. गणेशन ने हसला (हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन) के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को मॉडल संस्कृति स्कूलों में पांच साल पूरे नहीं हुए है उनके लिए स्वेच्छा के तौर पर हां-ना का विकल्प मौजूद रहेगा। एनसीसी के एएनओ के पद भी गैर तबादला सूची में रखे गए हैं।
जोन 5, 6, 7 में 5 साल पूरे होने के उपरांत तबादलों के माध्यम से दोबारा 5, 6, 7 जोन मिलने पर पूरे 5 साल का कार्यकाल मिलेगा। इस श्रेणी के कुछ शिक्षकों के एमआईएस में पहले से तबादलों के लिए पात्र लिखा आ रहा है, सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यह ठीक हो जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों की तरफ से भेजी गई स्कूल जोन चेंज लिस्ट को अपडेट करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
हसला के प्रधान सतपाल सिंधू व प्रेस सचिव अजित चंदेलिया ने बताया कि रिजल्ट अपडेट की समस्या के बारे में निदेशक जे. गणेशन को अवगत करवा दिया गया है, जल्द ही इसका समाधान कर हो जाएगा। जिन प्रवक्ताओं का कोर्ट केस के कारण एमआईएस अपडेट ठीक से नहीं हुआ है, उनके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है।
लेक्चरर्स व अन्य शिक्षक तबादला ड्राइव से संबंधित समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0172- 5049801 पर अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं।