फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tau Devi Lal Sports Complex of Panchkula will be equipped with modern facilities

पंचकूला: आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सरकार खेलो इंडिया गेम्स के लिए ग्राउंड कर रही तैयार

Sun, 10 Oct 2021 09:09 AM IST
Trainee Trainee दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 10 Oct 2021 09:09 AM IST
सार

आधारभूत संरचना में चार चांद लगाने के लिए लाइटिंग पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वैसे इसे पूरा करने का लक्ष्य खेल विभाग ने नवंबर 2021 का रखा है, लेकिन काम की रफ्तार को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि यह प्रोजेक्ट जनवरी से पहले पूरा हो पाएगा।

विज्ञापन
Tau Devi Lal Sports Complex of Panchkula will be equipped with modern facilities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

हरियाणा के खिलाड़ियों और एथलीटों के लिए बुनियादी आधारभूत संरचना को और मजबूती प्रदान करते हुए खेल विभाग धीरे-धीरे पैमाने और संचालन का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में पंचकूला का ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (टीडीएलएससी) अंतरराष्ट्रीय स्तर का तैयार होने जा रहा है। इसे फरवरी 2022 में होने वाले खेलो इंडिया को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है ताकि यहां अत्याधुनिक सुविधाएं खिलाड़ियों को मिल सके। 
विज्ञापन



यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जनवरी 2022 तक देश के चुनिंदा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में से एक होगा। क्योंकि पूरे कांप्लेक्स का एक तरह से नए सिरे से कायाकल्प किया जा रहा है। वहीं, इसमें चार नई खेल सुविधाओं से जुड़ी संरचना में इजाफा हो रहा है, जिसे करीब 34 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। वहीं, इन आधारभूत संरचना में चार चांद लगाने के लिए लाइटिंग पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वैसे इसे पूरा करने का लक्ष्य खेल विभाग ने नवंबर 2021 का रखा है, लेकिन काम की रफ्तार को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि यह प्रोजेक्ट जनवरी से पहले पूरा हो पाएगा। 
विज्ञापन



आठ लेन का बनेगा सिंथेटिक ट्रैक 
सेक्टर -3 के टीडीएलएससी में एथलेटिक्स खेल से जुड़े खिलाड़ियों के लिए आठ लेन का 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इस पर करीब 8 करोड़ 47 लाख 22 हजार 143 रुपये खर्च आएगा। इस ट्रैक की लेबलिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसे एक माह में तैयार कर दिया जाएगा। वहीं, साथ में खिलाड़ियों के वार्मअप के लिए 100 मीटर का एक अलग से सिंथेटिक ट्रैक तैयार किया जा रहा है, जहां खिलाड़ी खेल का अभ्यास शुरू करने से पहले वार्मअप करेंगे। यह ट्रैक ब्लू या ग्रीन रंग का होगा। बता दें कि इस ट्रैक पर प्रैक्टिस के लिए रोजाना आने वाले खिलाड़ियों की संख्या 250 से ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अमित शाह से मिले मनोहर लाल: केंद्रीय गृह मंत्री को दी किसान आंदोलन की जानकारी, जल्द खुल सकतीं दिल्ली की सीमाएं


हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड, खिलाड़ी भरेंगे नई उड़ान
अभी पंचकूला में हॉकी के खिलाड़ियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना नहीं थी। इसके चलते वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड के निर्माण के बाद खिलाड़ियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। यह ग्राउंड करीब 6 करोड़ 71 लाख 88 हजार 234 रुपये में तैयार किया जा रहा है। हॉकी कोच मीना ने बताया कि पंचकूला में करीब चालीस हॉकी के खिलाड़ी हैं, वह तीन साल से खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रही हैं, यहां ग्राउंड नहीं होने की वजह से उन्हें पंचकूला सेक्टर सात में तैयारी करवाती हैं, लेकिन हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के प्रयास के बाद हॉकी के खिलाड़ियों को एक नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल ग्राउंड मिलने जा रहा है। आजकल एस्ट्रोटर्फ का जमाना है, यहां से खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार होंगे। बता दें कि इसके काम की रफ्तार देखकर लग रहा है कि यह जनवरी से पहले तैयार नहीं हो पाएगा। 


बास्केटबॉल और वालीबॉल के इंडोर ग्राउंड तैयार 
अब स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बास्केटबॉल और वालीबॉल के अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को धूप और बारिश के चलते पेरशान नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि यहां दो दो कोट के अलग-अलग इंडोर हॉल तैयार किए जा रहे हैैं। इसका करीब 50 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। इस इंडोर ग्राउंड में दो सिंथेटिक ट्रैक भी तैयार किए जाएंगे। इन दोनों प्रोजेक्टों पर करीब 18 करोड़ 20 लाख 22 हजार 400 रुपये खर्च आएगा।     



40 बाई 80 का फुटबॉल ग्राउंड भी
खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत संरचना मुहैया करवाने की कड़ी में खेल विभाग 40 बाई 80 का फूटबॉल ग्राउंड भी तैयार करवा रहा है, ताकि हर खेल में पंचकूला को हरियाणा में नंबर वन बनाया जा सका। इसे नवंबर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। 
 

सेक्टर-3 ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खेलो इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें 34 करोड़ रुपये से आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक, हॉकी एट्रोटर्फ ग्राउंड, इंडोर बास्केटबॉल और वालीबॉल ग्राउंड, 40 बाई 80 का फुटबॉल ग्राउंड तैयार हो रहा है। इसका लक्ष्य 2021 नवंबर रखा गया है।
-राजिंदर गुप्ता, जिला खेल अधिकारी, पंचकूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed