{"_id":"68c06e984f2cb5718300d3eb","slug":"tau-devi-lal-hockey-stadium-has-broken-roof-dirty-toilets-non-functioning-security-system-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19346-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ताऊ देवीलाल हॉकी स्टेडियम की टूटी छत, गंदे शाैचालय, बंद सुरक्षा सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ताऊ देवीलाल हॉकी स्टेडियम की टूटी छत, गंदे शाैचालय, बंद सुरक्षा सिस्टम
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के प्रतिष्ठित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-3 स्थित हॉकी स्टेडियम की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। स्टेडियम की वाटरप्रूफ छत बारिश और तेज हवा में फट चुकी है। इसके चलते दर्शक दीर्घा में लगातार सीलन और पानी जमा होने की समस्या बनी हुई है। कुर्सियां खराब हो रही हैं और खिलाड़ियों की सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं नहीं, समस्याएं ही समस्याएं
स्टेडियम में बने महिला और पुरुष शाैचालय गंदगी से भरे हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण दुर्गंध फैली हुई है। कई खिलाड़ियों ने शिकायत की है कि प्रशिक्षण और मैचों के दौरान मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। वहीं, फायर फाइटिंग सिस्टम निष्क्रिय पड़े हैं। न केवल उपकरण एक्सपायर हो चुके हैं, बल्कि सुरक्षा पाइप चोरी हो गए हैं। ऐसी स्थिति में अगर कोई आग की घटना होती है तो उसे रोकने का कोई इंतजाम नहीं है।
हॉकी स्टेडियम की मरम्मत और फायर सेफ्टी सिस्टम के बारे में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही सफाई और अन्य आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे। - नीलकमल, जिला खेल अधिकारी, पंचकूला
विज्ञापन
इन समस्याएं बनीं परेशानी का कारण
दर्शक दीर्घा की वाटरप्रूफ छत क्षतिग्रस्त, टपक रहा पानी
कुर्सियां सड़ रही हैं, खिलाड़ियों के बैठने में दिक्कत
शाैचालय गंदे, सफाई न होने से बदबू और अस्वस्थ माहौल
फायर फाइटिंग सिस्टम निष्क्रिय, पाइप चोरी, उपकरण एक्सपायर
मरम्मत और रखरखाव का अभाव, खिलाड़ियों का मनोबल गिर रहा