{"_id":"56ed97274f1c1bc27b8b49f7","slug":"syl-issue-cm-badal-supreme-court-raipurani-haryana-congress-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी में SYL मुद्दे पर मुख्यमंत्री बादल का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी में SYL मुद्दे पर मुख्यमंत्री बादल का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
रायपुररानी में SYL मुद्दे पर मुख्यमंत्री बादल का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाब सरकार द्वारा एसवाईएल नहर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर हरियाणा जनहित कांग्रेस यूथ विंग ने जिला पंचकूला के खंड रायपुररानी में गांव बागवाली के नजदीक पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंक हरियाणा व पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
हजकां छात्र संघ इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शांतनु सिंह कट्टी व युवा जिला अध्यक्ष बहादुर ककराली के नेतृत्व में एकत्रित हुए सैकड़ों युवाओं ने पंजाब व हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। छात्र संघ इकाई के प्रदेशाध्यक्ष शांतनु सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम न उठाया तो हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिशभनोई के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर शैंकी, जोनी राना ककराली, हरदीप बागवाला, सोनू मौली, सुमित बहबलपुर, अंकित, मनोज बागवाली मौजूद रहे।