फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sukhdev dominates sports; tops five events.

Panchkula News: सुखदेव का खेलों में दबदबा, पांच स्पर्धाओं में रहे अव्वल

Thu, 08 Oct 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sukhdev dominates sports; tops five events.

विज्ञापन
रायपुररानी। राजकीय महाविद्यालय रायपुररानी की सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में सुखदेव सिंह ने 100, 200 मीटर, गोला फेंक, चक्का फेंक और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रेनू ने 200 मीटर और लंबी कूद में जीत दर्ज की। पांच स्पर्धाओं में जीत के आधार पर सुखदेव और दो स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के चलते रेनू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अन्य स्पर्धाओं में सिमरन, वंशिका और पायल ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. दविंदर ढींगरा ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता डॉ. दीपक हुड्डा के मार्गदर्शन में हुई। डॉ. दीपक, डॉ. राकेश और डॉ. स्वाति ठुल ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed