फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sukhbir badal at Punjab University for Chetan Chaudhary Oath Ceremony

पंजाब यूनिविर्सिटीः सुखबीर सिंह बादल आए तो चेतन चौधरी ने ली शपथ, स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन

Tue, 17 Sep 2019 01:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal at Punjab University for Chetan Chaudhary Oath Ceremony
सुखबीर बादल के साथ चेतन चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पीयू स्टूडेंट काउंसिल के प्रधान चेतन चौधरी ने सोमवार को इंग्लिश ऑडिटोरियम में अपना शपथ ग्रहण समारोह रखा। इसमें खासतौर पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पहुंचे। डीएसडब्ल्यू इमैनुअल नाहर ने काउंसिल प्रेसिडेंट चेतन को शपथ दिलाई। इस दौरान एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रो. परविंदर सिंह सहित काफी संख्या में छात्र संगठन सोई के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने छात्र संघ चुनाव में सोई के जीत को बड़ा जीत करार दिया। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल के जिम के उपकरणों के लिए 25 लाख की राशि डोनेशन के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में अकाली दल की सत्ता आते ही पांच करोड़ रुपये की राशि पीयू को देने का वादा किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कैंपस के अपने पुराने अनुभवों को भी छात्रों के साथ साझा किया। बताया कि एक समय ऐसा था कैंपस गेड़ी रूट के लिए भी जाना जाता था। सुखबीर बादल ने कहा कि जायदाद चाहे जितनी मर्जी हो, वह एक दिन खत्म हो ही जाएगी लेकिन एक छात्र को मिलने वाली डिग्री हमेशा उसके साथ रहती है। यही एक स्टूडेंट की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बाकी छात्र नेता ले चुके हैं शपथ
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में विजेता स्टूडेंट्स के लिए शुक्रवार को एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रेसिडेंट चेतन चौधरी ही गायब रहे थे। हालांकि वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी व पांच नए एग्जीक्यूटिव मेंबरों ने पद की शपथ ली थी लेकिन चेतन ने शपथ नहीं ली।

शुक्रवार को आयोजित शपथ समारोह में भाग न लेने के पीछे चेतन का तर्क रहा कि जिओलॉजी विभाग की दो छात्राएं भूखहड़ताल पर बैठी थीं, जो स्पेशल चांस की मांग कर रही थीं। वह उनका साथ देने वीसी कार्यालय के बाहर बैठे थे।


हालांकि शुरू से यह आशंका जताई जा रही थी कि चेतन अकाली दल के किसी बड़े नेता की मौजूदगी में ही शपथ लेना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने शुक्रवार को शपथ ग्रहण नहीं किया और सोमवार को जब सुखबीर बादल पीयू पहुंचे तो शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed