{"_id":"5740ae8f4f1c1b126dac726c","slug":"suicide-dead-body-found-pinjore-dead-body-pinjore-police-pinjore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रवीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के गांव खेड़ावाली के खेतों में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर पुलिस सीन आफ क्राइम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (21) निवासी खेड़ांवाली लेही के रूप में हुई है।
पिंजौर थानाध्यक्ष मोहिंदर सिंह ने बताया कि खेत में पेड़ पर फंदा लटका हुआ था और प्रवीण का शव फंदे के नीचे पड़ा था। शव की हालात देख कर ऐसा लग रहा है कि फंदा टूटने से शव नीचे गिरा है। नीचे गिरने के बाद शव को जानवरों ने नोंच डाला है। इसके अलावा गर्मी के चलते शव की हालात भी खराब हो गई है।
उन्होंने बताया कि प्रवीण की गुमशुदगी की शिकायत भी उनके पास आई थी, जिस पर कार्रवाई चल रही थी। मृतक के भाई भाग सिंह ने बताया कि उसका भाई कालका कॉलेज में पढ़ता था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से तनाव में था। इसी कारण वो पिछले कुछ समय से घर से बाहर नहीं निकलता था।
विज्ञापन
भाई शुक्रवार दोपहर को घर से चला गया था। काफी तलाश करने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पिंजौर पुलिस को दी थी। पुलिस ने आगे की कारवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।