{"_id":"5d8525368ebc3e93d76c4712","slug":"suicide-attemt-by-ias-officer-gunman-panchkula-news-pkl351315476","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः आईएएस अर्पूवा कुमार के गनमैन ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः आईएएस अर्पूवा कुमार के गनमैन ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या
Sat, 21 Sep 2019 12:43 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
गनमैन का शव ले जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आईएएस एके सिंह के गनमैन ने खुद को सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सेक्टर-39 स्थित गनमैन के सरकारी आवास की है। गोली की आवाज सुनकर परिवार कमरे में पहुंचा तो गनमैन की मौत हो चुकी थी। कमरे में शराब की बोतल बिखरी पड़ी थीं।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान सेक्टर-39 निवासी सोनू कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-39 के मकान नंबर 1331 में एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह टीम के साथ पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक का नाम सोनू कुमार था।
पुलिस ने सोनू के घरवालों का बयान दर्ज किया। पुलिस को बताया गया कि सोनू हरियाणा के आईएएस एके सिंह के साथ गनमैन ड्यूटी पर तैनात था। एके सिंह सेक्टर-16 स्थित सरकारी कोठी में रहते हैं। वह इन दिनों विदेश गए हुए हैं। इसके चलते वह 3-4 दिन की छुट्टी पर था। शुक्रवार को सोनू अपने बेटे-बेटी व अन्य के साथ शॉपिंग करने मार्केट गया। शॉपिंग करने के बाद किसी का फोन आया तो सोनू को सेक्टर-7 चला गया। इस बीच बच्चे ट्यूशन पढ़ने चले गए थे।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद सोनू वापस अपने घर आया और सीधा पिछले कमरे में गया। जहां पर अंदर से दरवाजा जोर से मारा। इसके बाद सोनू ने पहले गुस्से में घर पर पड़ी शराब की दो बोतलों को आपस में टकराकर फोड़ दिया। जब तक घरवाले कमरे तक पहुंचते अलमारी से अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मार ली। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 174 के तहत मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अब पता लगाएगी कि गोली मारने से पहले किससे मिलकर आया था।

दो दिन बाद जाना था वैष्णो देवी
बताया जा रहा है कि सोनू अपने परिवार के साथ दो दिन बाद वैष्णो देवी जाने वाला था। इसके चलते सेक्टर-22 स्थित मार्केट से शॉपिंग कर परिवार वापस लौटा था। उन्होंने टिकटों की बुकिंग भी करवा ली थी और सारा सामान भी पैक कर लिया था, लेकिन वैष्णो देवी जाने से पहले ही खुद को गोली से उड़ा लिया। वहीं, पुलिस अब पता लगा रही है कि उसने किन कारणों से गोली चलाई।
सोनू के एक बेटी और बेटा
सोनू सेक्टर-39 स्थित सरकारी आवास में अपने 12 साल के बेटे 16 साल की बेटी के साथ रहता था। बेटा सातवीं और बेटी नौवीं क्लास में पढ़ाई करती है। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक सोनू की पहली पत्नी की हादसे में मौत हो गई थी। दूसरी के साथ विवाद चल रहा है और अब वह तीसरी के साथ रह रहा था।
होगा पोस्टमार्टम
घटना के बाद एरिया में सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। बताया गया कि पिछले करीब डेढ़ साल से परिवार यहां रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।