फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sugarcane price rises by Rs 10 per quintal

गन्ने के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी

Mon, 09 Nov 2020 08:08 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane price rises by Rs 10 per quintal
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गन्ने के भाव में दस रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब किसानों को प्रति क्विंटल 350 रुपये भाव मिलेगा। अभी गन्ने का मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल था। सरकार ने सिरसा व पलवल जिलों में कृषि नलकूपों के लिए 10 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया है। सोमवार को सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित का हर निर्णय तत्परता से ले रही है। रबी बोआई सीजन के लिए दो और जिलों सिरसा व पलवल में कृषि नलकूपों के लिए बिजली आपूर्ति अवधि 8 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे कर दी है। इससे पहले भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम-1 और गुरुग्राम-2 में पहले से ही 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। 350 रुपये प्रति क्विंटल भाव देश में सर्वाधिक है।
विज्ञापन

10 लाख का बांड एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए नौकरी का प्रावधान, फीस सिर्फ 20000 बढ़ी
एमबीबीएस की फीस बढ़ाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एमबीबीएस की फीस पहले 60,000 रुपये प्रतिवर्ष थी, उसे बढ़ाकर 80,000 रुपये प्रतिवर्ष किया गया है। 10 लाख रुपये का बांड एमबीबीएस करने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों से भरवाया जाएगा और यह सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए एक प्रावधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष इस पर भी अफवाह फैलाने में लगा है, जो सरासर गलत है। निजी मेडिकल कॉलेजों में तो 12 से 15 लाख रुपये प्रतिवर्ष फीस ली जाती है, जबकि सरकारी कॉलेजों में फीस बढ़ाने के बावजूद पूरी एमबीबीएस पढ़ाई की फीस 4 लाख रुपये ही बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed