फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sucide case registered against prisoner , who jump from second floor of court

कोर्ट की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले कैदी पर केस दर्ज

Sun, 05 Jan 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
sucide case registered against prisoner , who jump from second floor of court
पंचकूला। अंबाला जेल से पंचकूला कोर्ट में पेशी के बाद शुक्रवार को पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़वाकर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले कैदी जितेन्द्र पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने खुदकुशी के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से जितेन्द्र सिविल अस्पताल-6 में उपचाराधीन था, जिसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। दरअसल, नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोपी जितेन्द्र को पुलिस शुक्रवार को अंबाला से पंचकूला कोर्ट में पेश करने लाई थी। शाम करीब 4 बजे आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद वापस अंबाला जेल ले जाने के लिए पुलिसकर्मी कोर्ट से बाहर निकले। इसी दौरान कैदी जितेन्द्र पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़वाकर कोर्ट की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। गनीमत रही कि वह मिट्टी की सतह पर गिरा, इसी कारण उसकी जान बच गई। आरोपी जितेन्द्र पिंजौर निवासी नाबलिगा को बहला फुसला कर साथ ले गया था। फिर उसने नाबालिगा से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने आरोपी पर केेस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed