फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Substandard material was used in road construction, memorandum submitted to DC

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, डीसी को ज्ञापन सौंपा

Thu, 30 Sep 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Substandard material was used in road construction, memorandum submitted to DC
पिंजौर। पिंजौर मल्लाह मोड़ से गांव बरून तक बन रही सड़क घटिया सामग्री प्रयोग करने के कारण सड़क गड्डों में तब्दील हो गई है। इस कारण इस सड़क पर सफर करना आसान नहीं है। हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंजौर नराता राम के नेतृत्व में पिंजौर रायतन क्षेत्र के गण्यमान्यों ने शिकायत देते हुए डीसी पंचकूूला को ज्ञापन सौंपा हैं। सचिव राजकुमार ने बताया कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए पिंजौर-मल्लाह मोड़ से गांव बरून तक करीब 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क से जुड़े गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए टेंडर जारी किया और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करते हुए ठेकेदार ने सड़क का काफी हिस्सा बना भी दिया। सड़क निर्माण के दौरान ही घटिया निर्माण सामग्री की वजह से सड़क टूटनी शुरू हो गई और जब तक यह सड़क बन कर पूरी होती उससे पूर्व ही बनी हुई सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जब इस संबंध में संबंधित विभाग को ठेकेदार की शिकायत की गई तो विभाग ने पुनरावलोकन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विभाग ने गलती मानते हुए सड़क निर्माण के दौरान तकनीकी विश्लेषण में कमी बताई और फिर सड़क के कुछ हिस्सों पर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया। विभाग की ओर से पहले के निर्माण की कोई जांच न करते हुए ब्लॉक लगाने का कार्य भी उसी ठेकेदार को दे दिया है। पहले सड़क जल्दी खराब होने की पूरी जांच होनी चाहिए और यदि ठेकेदार की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण का काम अन्य ठेकेदार को दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के सैंपल एकत्रित करने के दिए निर्देश
मंडल अध्यक्ष नराता राम के अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, महामंत्री प्रेम बुर्ज, मंडल महामंत्री हरीश मोंगा, धर्मपाल, सचिव राजकुमार राणा, सरपंच प्रेम, प्रदीप, राजेंद्र, नरेश, कृष्ण आदि ने बताया कि उपायुक्त ने उनके ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार कालका, एक्सईएन मार्केटिंग बोर्ड एवं पंचायती राज के उच्च अधिकारियों को मौके पर जांच करने सहित निर्माण कार्य के सैंपल एकत्रित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed