फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Students will be selected as Chief Ministers, Ministers, Speakers and MLAs; a mock session will be held in the Punjab Assembly on November 26.

Panchkula News: विद्यार्थी बनेंगे मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर व विधायक, 26 नवंबर को पंजाब विधानसभा में होगा मॉक सत्र

Thu, 20 Nov 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students will be selected as Chief Ministers, Ministers, Speakers and MLAs; a mock session will be held in the Punjab Assembly on November 26.
चंडीगढ़। संविधान दिवस 26 नवंबर को पंजाब विधानसभा का एक मॉक सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर और विधायक बनेंगे। इसके लिए पंजाब के 117 क्षेत्रों के विद्यार्थी मॉक सत्र की रिहर्सल के लिए पंजाब विधानसभा पहुंचे हैं जहां विधानसभा स्टाफ ने उन्हें प्रशिक्षण दिया है ताकि वे सदन में अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठा सकें और उन पर चर्चा कर सकें।
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि घनौरी कलां स्कूल ऑफ एमिनेंस धूरी (संगरूर) के विद्यार्थी हरकमलदीप सिंह मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल ऑफ एमिनेंस कोटकपूरा के जगमंदर सिंह स्पीकर का प्रतिनिधित्व करेंगे और सरकारी आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटधंडल (कादियां) के हरप्रीत सिंह विपक्ष के नेता का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये विद्यार्थियों में राजनीति के प्रति रुचि पैदा करने और भविष्य में नेतृत्व के गुण विकसित करने की एक अनोखी पहल है। इससे विद्यार्थी संविधान का व्यावहारिक ज्ञान सीखेंगे और वैधानिक प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझेंगे।
विज्ञापन

संधवां ने बताया कि इस मॉक सत्र में केवल 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। पंजाब विधानसभा के सचिव राम लोक खटाना ने स्वयं विद्यार्थियों को मॉक सत्र में प्रश्न पूछने और अपनी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ हर जिले से उनके शिक्षक और कोऑर्डिनेटर भी आए थे। उन्होंने इस पहल के लिए पंजाब सरकार और स्पीकर का दिल से धन्यवाद किया। मॉक सत्र की रिहर्सल के दौरान विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, विधायक बलकार सिद्धू और विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed