{"_id":"6a0237336fc541954d08c73f","slug":"students-informed-about-e-courts-at-legal-camp-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136296-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विधिक शिविर में छात्रों को दी ई-अदालतों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विधिक शिविर में छात्रों को दी ई-अदालतों की जानकारी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, लोक अदालतों और ऑनलाइन सेवाओं पर हुआ संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वामी देवी दयाल लॉ कॉलेज, बरवाला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्रों को ई-अदालतों, ऑनलाइन विधिक सेवाओं और लोक अदालतों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों और हलसा कार्य योजना-2026 के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं डीएलएसए पंचकूला के सचिव अजय कुमार घनघस ने कहा कि तकनीक के उपयोग से अदालतों और विधिक संस्थानों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, तेज और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनी है। उन्होंने छात्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन विधिक सेवाओं के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता रजत हांडा ने डिजिटल साक्षरता और न्याय वितरण में ऑनलाइन सेवाओं की भूमिका पर जानकारी दी।
अजय कुमार घनघस ने बताया कि चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा-138 के तहत विशेष लोक अदालतें 30 मई और 18 जुलाई को जिला न्यायालय परिसर पंचकूला में आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों और कॉलेज प्रबंधन ने विधिक जागरूकता शिविर की सराहना की।