{"_id":"5d279e798ebc3e6d1766e8e8","slug":"student-demonstration-on-high-fees-pkl-office-news-pkl3440570154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढौतरी से भड़के छात्रो ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढौतरी से भड़के छात्रो ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी कॉलेजों की फीस बढौतरी से भड़के स्टूडेंट्स रोष प्रदर्शन कर शिक्षा सदन सेक्टर 5 जा
- फोटो : PKL OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी से भड़के छात्र एकता मंच के सदस्यों ने वीरवार को सेक्टर-5 स्थित डाउन टाउन पार्क से सेक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन तक रोष प्रदर्शन किया। इसमें 40 से अधिक कॉलेज स्टूडेंट्स ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षा निदेशक श्रीनिवास के मीटिंग के सिलसिले में आफिस से बाहर होने के कारण स्टूडेंट्स पौने घंटे तक तेज बारिश में शिक्षा सदन के बाहर नारेबाजी करते रहे। उच्च शिक्षा निदेशक के आफिस पहुंचने पर स्टूडेंट्स ने उन्हें ज्ञापन पत्र सौंपा। निदेशक ने छात्रों को उनकी मांग जल्द ही उच्चाधिकारियों व विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
यह हैं मुख्य मांगे-
1. अनुसूचित जाति के छात्र, जिनकी पारिवारिक आय 2.5 लाख से कम है, उनसे फीस न वसूली जाए।
2. सरकारी कॉलेजों की बढ़ी फीस घटाई जाए।
3. 14 करोड़ 93 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले की रिटायर्ड जज से जांच करवाई जाए।
4. छात्रवृत्ति घोटाले का खुलासा करने वाले अधिकारी संजीव वर्मा को आर्काइव विभाग में वापिस बुलाया जाए।
5. छात्रवृत्ति योग्य स्टूडेंट्स को पिछले सत्रों की छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जाए।