फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strong attack on drugs, 14 arrested in 14 days

नशे पर कड़ा प्रहार, 14 दिन में 14 गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Strong attack on drugs, 14 arrested in 14 days
पंचकूला। जिले से नशाखोरी को जड़ से उखाड़ने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के निर्देश पर शुरू की गई नशा उन्मूलन मुहिम ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस मुहिम के तहत पुलिस ने 14 दिन में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं नशाखोरी के धंधे में संलिप्त लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस और शिक्षा विभाग नुक्कड़ नाटकों और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता अभियान में जुटी है।
विज्ञापन

अभियान की समीक्षा के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को विस सचिवालय में शहर के मेयर, जिला उपायुक्त, आला पुलिस अधिकारियों और नशा उन्मूलन कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नशा उन्मूलन अभियान के तहत की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पंचकूला में पुलिस बल बढ़ाने की मांग भी की। इसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 12 मई को बैठक कर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को नशा उन्मूलन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

14 दिन बाद अभियान की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई। पंचकूला पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर शुरू इस अभियान के तहत 12 मई के बाद अब तक 12 केस दर्ज कर 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इन आरोपियों से 54.57 ग्राम हेरोइन, 3 किलो 960 ग्राम चूरापोस्त, 1 किलो 124 ग्राम गांजा, 520 ग्राम चरस और 358 ग्राम अफीम बरामद की गई है। 14 में से 12 आरोपियों की गिरफ्तारी गैर जमानती धाराओं के तहत की गई है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल ने बताया कि नशा खोरी में दोषी लोगों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बता दें कि सुरेंद्र पाल के पंचकूला में डीसीपी का पदभार संभालने के बाद यह पहली बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में पुलिस बल चंडीगढ़ के अनुपात में कम
पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने कहा कि पंचकूला को चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, लेकिन अभी यहां पुलिस बल चंडीगढ़ के अनुपात में काफी कम है। उन्होंने दोनों शहरों के आंकड़े पेश कर कहा कि चंडीगढ़ में करीब 12 लाख जनसंख्या पर पुलिस के लिए 244 चार पहिया हल्के वाहन, 480 मोटरसाइकिल और 4138 सिपाही हैं। वहीं पंचकूला की आबादी 6.2 लाख पहुंच चुकी है, लेकिन पुलिस बल के मामले में यह शहर चंडीगढ़ के सामने कहीं भी नहीं टिकता। यहां मात्र 72 चार पहिया छोटे वाहन, 85 मोटरसाइकिल और 674 पुलिस सिपाही हैं। चंडीगढ़ में कुल पुलिस बल 5775 जबकि पंचकूला में 1075 संख्या का है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि यहां कम से कम 2 पुलिस कंपनियों की और जरूरत है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे और पंचकूला में संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
समन्वय समिति बनाई
जिला उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया मुहिम को तेज करने के लिए कई विभागों की समन्वय समिति बना दी गई है। इसमें पुलिस और शिक्षा विभागों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों और सेवानिवृत्त अधिकारियों की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही शिक्षण संस्थानों की ओर से नाटक तैयार करवाए जाएंगे। स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से मुहिम को तेज किया जाएगा। बैठक में उपस्थित मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे ने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में शिक्षकों को क्लास रूम में बच्चों को नशाखोरी की समस्या के प्रति आगाह करना चाहिए। वहीं, विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि नशाखोरी समाज की जड़ों को खोखला कर रही है। यह हमारी पीढ़ियों की बर्बादी का रास्ता बना रही है।

हम इस समस्या को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता मुहिम तेज करनी होगी। विस अध्यक्ष ने अधिक से अधिक नुक्कड़ नाटक तैयार करवाने के निर्देश दिए। विस अध्यक्ष ने पुलिस की तरफ से जारी व्हाट्सअप 7087081100 पर आने वाली सूचनाओं का भी ब्योरा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोग इस व्हाट्सअप नंबर पर अनेक गंभीर और उपयोगी सूचनाएं भेज रहे हैं। पुलिस के लिए ये सूचनाएं काफी सहायक साबित हो रही हैं। बैठक में शहर के मेयर कुलभूषण गोयल, नशा उन्मूलन समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकार वीके कपूर, एसीपी राजकुमार कौशिक, एसीपी यातायात राजकुमार सिंह, समिति सदस्य डीपी सोनी और डीपी सिंहल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed