फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stolen auto-rickshaw recovered, two accused arrested

Panchkula News: चोरी का ऑटो रिक्शा बरामद, दो आरोपी काबू

Fri, 02 Jan 2026 12:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Stolen auto-rickshaw recovered, two accused arrested
पंचकूला। सेक्टर-2 क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने चोरी के एक ऑटो रिक्शा को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ शिब्बू निवासी सेक्टर-26 पंचकूला और मलकीत निवासी सेक्टर-19 पंचकूला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राइडर-4 पर तैनात पुलिस टीम सेक्टर-2 कट पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान माजरी चौक की ओर से आ रहे एक ऑटो रिक्शा की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी और चालक वाहन को संदिग्ध तरीके से चला रहा था। शक होने पर पुलिस ने ऑटो को रोककर जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान ऑटो चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद वाहन नंबर की पड़ताल की गई जिसमें सामने आया कि ऑटो रिक्शा सेक्टर-17 निवासी एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है, जिसे आगे बेच दिया गया था। मौजूदा मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि यह ऑटो 30 दिसंबर की रात सेक्टर-15 पंचकूला की सब्जी मंडी से चोरी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ऑटो चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने चोरी का ऑटो कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-5 थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed