फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Stay safe from covid and avoid firecrackers'

‘कोविड से सुरक्षित रहें और पटाखे चलाने से गुरेज करें’

Mon, 09 Nov 2020 07:41 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
'Stay safe from covid and avoid firecrackers'
चंडीगढ़। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी, खेल युवक सेवाएं और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व श्रम मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सूबे के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 के मद्देनजर सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालना करते हुए त्योहार मनाएं और बढ़ रहे वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखे चलाने से गुरेज करें।
विज्ञापन

सोमवार को जारी साझा प्रेस बयान में कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए हमें खुद अनुशासन और संयम बरतने की जरूरत है। लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर अपने घरों में ही परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेना चाहिए। अगर उनको घर से बाहर जाने की जरूरत है तो वह हर समय मास्क जरूर पहनें।
विज्ञापन

मंत्रियों ने कहा कि स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार कंटेनमेंट जोनों में त्योहार संबंधी किसी कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। कंटेनमेंट जोनों से आने वाले प्रबंधकों/स्टाफ/मेहमानों को समागमों का हिस्सा बनने की अनुमति नहीं होगी। कंटेनमेंट जोनों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में ही त्योहार मनाने के लिए उत्साहित किया जाए। उन्होंने 64 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम आयु के बच्चों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखों का धुआं सेहत के लिए हानिकारक
सूबे के लोगों को पटाखे चलाने से गुरेज करने की अपील करते हुए कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि दीवाली के मौके पर पटाखे चलाने से प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाता है, जो हमारी सांस प्रणाली के लिए बहुत हानिकारक है। यह दमा, फेफड़ों के कैंसर और सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

मंत्रियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल एफएसएसएआई लाइसेंसशुदा या रजिस्टर्ड दुकानों से ही मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदें। लोगों को ऐसी वस्तुएं, मियाद बीतने की तारीख देखकर ही खरीदनी चाहिए और रंगों वाली मिठाइयां खराीदने से गुरेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed