फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Started cleaning of poultry farms, also sanitized

पोल्ट्री फार्मों की सफाई शुरू, सैनिटाइज भी किया

Tue, 19 Jan 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Started cleaning of poultry farms, also sanitized
रायपुररानी/बरवाला। रायपुररानी के तीन पोल्ट्री फार्मों में 77,128 मुर्गियों को मारने के बाद अब नरेंद्र पोल्ट्री फार्म की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य पोल्ट्री फार्मों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है। सोमवार को मुर्गियों को नहीं मारा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने आदेश जारी कर जिले के गांव खेड़ी, डण्डलावर, गनौली गांवों में स्थित पोल्ट्री फार्मों को पशु संक्रमण और संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2009 के तहत बर्ड फ्लू से प्रभावित जॉन घोषित किया है। इन पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले पोल्ट्री फार्म को भी प्रभावित जोन में शामिल किया गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में 97 पोल्ट्री फार्मों में से एक सेे 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 22 गांवों के पोल्ट्री फार्मों को अलर्ट और सर्विलांस जोन में शामिल किया गया है। इसमें बरवाला, जलौली, अलीपुर, नग्गल, गोलपुरा, बागवाला, बागवाली, नटवाल, ककराली, रायपुर उर्फ सुंदरपुर, सुल्तानपुर और प्लासरा शामिल हैं। इन गांवों के 81 पोल्ट्री फार्म को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed