फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Staff Nurse to be known as Nursing Officer

नर्सिंग अफसर के नाम से जानी जाएंगी स्टाफ नर्स

Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Staff Nurse to be known as Nursing Officer
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश की स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर और मैट्रन के पदनाम को बदल दिया है। अब ये नर्स स्टाफ नर्स की जगह नर्सिंग अफसर के नाम से जानी जाएंगी। नर्सिंग एसोसिएशन ने सचिवालय में मिठाई खिलाकर स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया। इस मामले की फाइल एक साल से अफसरों ने अटका रखी थी। अधिकारियों का कहना था कि राजपत्रित अधिकारी ही अफसर कहे जा सकते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रास्ता निकाला और इस कवायद को सिरे चढ़ाया। विज का कहना है कि हमने इन्हें नाम दिया है वेतन में बढ़ोतरी नहीं की है।
विज्ञापन

नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार अब केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के अस्पतालों में कार्यरत सभी स्टाफ नर्स का पद बदलकर नर्सिंग ऑफिसर किया गया है। इसी प्रकार, नर्सिंग सिस्टर का बदलकर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और मैट्रन का नाम बदलकर चीफ नर्सिंग ऑफिसर किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता ने बताया कि उपरोक्त पदों के तहत फिलहाल लगभग 2200 कर्मचारियों को इन नए पदनामों से पुकारा जाएगा और इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन की सचिव विनीता बांगर, उपप्रधान निर्मल ढांडा, संयुक्त सचिव सुदेश चौधरी, संगठन सचिव चंद्रकांता, कमलजीत, सुमन और संतोष अहलावत भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed