{"_id":"575877674f1c1bc1459c5554","slug":"sports-zymnastic-panchkula-manav-mangal-school-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिक वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा निखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्नास्टिक वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा निखिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
निखिल को 15000 रुपए देकर सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के मानव मंगल स्कूल का छात्र निखिल कुमार का चयन 7वें वल्र्ड एरोबिक्स जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के लिए हुआ। निखिल वल्र्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व भारतीय एरोबिक्स जिम्नास्टिक टीम की ओर से करेगा। यह चैंपियनशिप साउथ कोरिया में 13 से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा।
निखिल 9 जून को इंडियन टीम के साथ साउथ कोरिया के लिए रवाना होगा। उसके साथ इंडिया टीम के कोच विपूल शर्मा और नीलकमल भी होंगे। बता दे कि इसके लिए पंचकूला जिम्नास्टिक एसोसिएशन ने स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान निखिल को बधाई दी है। इस मौके पर पंचकूला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गोयल और ज्वाइंट डायरेक्टर हरियाणा स्पोटर्स और यूथ अफेयर्स और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुनिता शर्मा ने बताया की राज्य की ओर से निखिल पहला सबसे छोटी उम्र का खिलाड़ी है, जो इस बड़े इवेंट में हिस्सा लेगा।
जिम्नास्टिक एसोसिएशन की ओर से निखिल को इस उपलब्धि के लिए 80 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर और पंचकूला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के वाइस प्रेजिड़ेंट संदीप सरदाना ने निखिल को उसकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होने निखिल को 15000 रुपए देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया की एसोसिएशन का मकसद शहर में जिम्नास्टिक और एरोबिक्स को प्रमोट करना है। ताकि अन्य युवा भी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छाप छोड़ सकें और शहर के साथ देश के नाम रौशन करे।