{"_id":"5d27a1478ebc3e6ce1392144","slug":"sports-panchkula-news-pkl3440576121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी के स्क्वैश स्टार ने जीता ओपन टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी के स्क्वैश स्टार ने जीता ओपन टूर्नामेंट
विज्ञापन
अंडर- 19 स्क्वैश का टाइटल जीतने वाले पृथ्वी सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में जीएससी ऑल इंडिया स्क्वैश ओपन टूर्नामेंट के अंडर 19 के फाइनल मुकाबले में शहर के उभरते खिलाड़ी पृथ्वी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता है। अंडर 19 में लड़के और लड़कियाें के वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वीरवार को पृथ्वी सिंह ने महाराष्ट्र के अद्वैत अदिक को 3-2 से हराया। चंडीगढ़ के गांव कांसल निवासी पृथ्वी सिंह सेक्टर 26 स्थित स्ट्राबेरी स्कूल में 12वीं के छात्र हैं।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद 17 वर्षीय पृथ्वी सिंह ने अमर उजाला से फोन पर विशेष बातचीत में बताया कि अब इसी माह होने वाले वेस्टर्न स्लैम मुंबई और समर क्लासिक चैंपियनशिप की तैयारी करेंगे। उन्होंने बताया कि स्क्वैश खेल उन्हें विरासत में मिला है। उनके पिता खुशवंत सिंह स्क्वैश के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। मेरे पिता ही स्क्वैश के कोच और गुरु हैं। उन्होंने अपने पिता से ही खेल की बारीकियां सीखी हैं। बेटे की जीत पर पिता खुशवंत सिंह बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि पृथ्वी सिंह की मौजूदा रैंकिंग अंडर-19 में 13वें पायदान पर है। पृथ्वी सिंह का फोकस इस साल होने वाली खेल प्रतियोगिताआें में हिस्सा लेकर रैंकिंग में सुधार करना रहेगा।
सबसे पहले रैंकिंग में सुधार करूंगा : पृथ्वी
पृथ्वी सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसकी तैयारी जल्द शुरू करेंगे। अभी वह चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने स्क्वैश सेंटर में अपने पिता खुशवंत सिंह से कोचिंग लेते हैं। वे रोजाना 6 घंटे अभ्यास करते हैं। इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रैंकिंग में सुधार आवश्यक है। इस पर पूरा फोकस रहेगा। नवंबर 2018 में एल्बो इंजरी की वजह से खेल से 3 महीने तक दूर रहने से कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके, जिसकी वजह से रैंकिंग में गिरावट आई है। इस साल रैंकिंग में सुधार की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
पृथ्वी सिंह की उपलब्धियां
- एशियन जूनियर चैंपियनशिप मलेशिया में 2016
- एशियन जूनियर चैंपियनशिप चेन्नई में 2017-18 के र्क्वाटरफाइनल तक पहुंचे
- स्कूल नेशनल चैंपियनशिप 2017-18 में अंडर-17 में स्वर्ण पदक
- स्टेट चैंपियनशिप में लगातार 7 साल से चैंपियन
- नेशनल में 3 स्वर्ण, एक रजत और 3 कांस्य पदक