फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports Minister suspends athletics coach at Tau Devi Lal Stadium

खेल मंत्री ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण

Sat, 09 Apr 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister suspends athletics coach at Tau Devi Lal Stadium
पंचकूला। हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने शुक्रवार सुबह ताऊ देवी लाल स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से नदारत मिलने पर एथलेटिक्स कोच को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक पर बाहरी लोग सैर करते मिले। जिससे उनके तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने स्टेडियम के अधिकारियों और कर्मचारियों से ट्रैक खाली करवाने को कहा। मंत्री ने लोगों से कहा कि यह ट्रैक खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए है। इसे सैर या फिर व्यायाम के लिए नहीं बनाया गया है। बाहरी लोगों के ट्रैक पर आने से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस में बाधा आती है। जिसका सीधा असर उनके करियर व लक्ष्य पर पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रैक पर व्यायाम और सैर कर रहे लोगों को समझाते हुए कहा कि सैर व योगा के लिए दूसरे अन्य विकल्प हैं। जिनका प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन खिलाड़ियों के पास केवल ट्रैक और स्टेडियम ही होता है। इसलिए उन्हें परेशान ना करें। इस अवसर पर खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया और समस्याएं भी सुनीं। साथ ही खेलो इंडिया की तैयारियों को लेकर स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ-साथ काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने बताया कि कोरोना महानारी के चलते फरवरी माह में स्थगित किए गए खेलो इंडिया का आयोजन बहुत जल्द हरियाणा की मेजबानी में ही किया जाएगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह ने स्टेडियम में तैनात अधिकारियों की अटेंडेंस भी चेक की। इस दौरान ड्यूटी से नदारद पाए जाने पर एक एथलेटिक्स कोच को निलंबित करने के आदेश दिए। खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के हित से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और चेकिंग का यह अभियान पूरे प्रदेश में निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सपना है कि हरियाणा खेलों में इससे भी अधिक तरक्की करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed