फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports Minister emphasizes on self-reliant India

Panchkula News: खेल मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

Wed, 24 Dec 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister emphasizes on self-reliant India
स्वदेशी महोत्सव मेले में पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल अपने गीतों की प्रस्तुति देते हुए। फोटो कर्म
सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में स्वदेशी स्टालों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जॉब फेयर में 2150 युवाओं ने भाग लिया, 1290 को मिला रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने मेले में लगी विभिन्न स्वदेशी स्टॉलों का निरीक्षण किया और हरियाणा की पुरातन संस्कृति, परंपराओं एवं स्वदेशी उत्पादों की सराहना की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि स्वदेशी महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करता है और समाज में स्वदेशी के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।
इस दौरान खेल मंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की भारत को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर निंदा करनी चाहिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए स्वदेशी के आह्वान को धरातल पर उतारने का कार्य इस महोत्सव के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1290 को मिला रोजगार
स्वदेशी महोत्सव के दौरान एक दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें 2150 युवाओं ने भाग लिया। 46 प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता करते हुए 1290 युवाओं का चयन किया। जॉब फेयर में अधिकतम 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन पैकेज भी ऑफर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गोयल रहे। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा को उद्योगों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

मेले में देशी उत्पादों, हस्तशिल्प, खादी, आयुर्वेदिक और ग्रामीण उद्योगों से जुड़े स्टाल लगाए गए, जिससे स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। जॉब फेयर का उद्देश्य आईटीआई, डिप्लोमा, तकनीकी व गैर-तकनीकी पाठ्यक्रमों से उत्तीर्ण युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार उपलब्ध कराना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed